होम / Ranveer Singh Dhoni Pics: धोनी से मिले रणवीर सिंह, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Ranveer Singh Dhoni Pics: धोनी से मिले रणवीर सिंह, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 5, 2023, 4:34 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Ranveer Singh and Mahendra Singh Dhoni: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का आगाज आज से होने जा रहा है। इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं। बेशक ऑन द फील्ड नहीं लेकिन ऑफ द फील्ड माही का जलवा बरकरार है। अब इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने एमएस धोनी के साथ लेटेस्ट फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

धोनी से मिले रणवीर सिंह

आपको बता दें कि एक्टर रणवीर सिंह का क्रिकेट के प्रति प्यार जग-जाहिर है। पिछले वर्ल्ड कप के दौरान रणवीर को इंग्लैड में टीम इंडिया का हौसला-अफजाई करते देखा गया था। इस बीच क्रिकेट के महाकुंभ आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में भी रणवीर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं, जिसकी वजह टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हैं।

रणवीर सिंह ने धोनी संग फोटोज की शेयर

गुरुवार, 5 अक्तूबर को रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज को शेयर किया है। इन फोटो में रणवीर एमएस धोनी के साथ दिखाई दे रहें हैं।

इन फोटो को शेयर करने के साथ कैप्शन भी दिया है, जिसमें रणवीर सिंह ने लिखा, “मेरा माही।” इन फोटोज के जरिए ये साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि धोनी रणवीर के काफी चहेते हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की इन लेटेस्ट फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

राम चरण के साथ भी नजर आए धोनी

इससे पहले एमएस धोनी ने साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) से भी मुलाकात की। ‘आर आर आर’ एक्टर ने इस मौके की लेटेस्ट फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

बता दें कि धोनी ने क्रिकेट के बाद अब फिल्म लाइन में बतौर प्रोड्यूसर धोनी एंटरटेनमेंट के जरिए नई पारी का आगाज कर दिया है।

 

Read Also: Alia Bhatt ने शुरु की ‘जिगरा’ की शूटिंग, बहन भी सेट पर आई नजर (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT