होम / Republic Day 2024: इन सितारों ने दी फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई, खास वीडियो से दिखाया देश प्रेम

Republic Day 2024: इन सितारों ने दी फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई, खास वीडियो से दिखाया देश प्रेम

Simran Singh • LAST UPDATED : January 26, 2024, 11:52 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Republic Day 2024, दिल्ली: 26 जनवरी के इस अवसर पर 75वां गणतंत्र दिवस को मनाया जा रहा है। वहीं हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सितारे देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने फैंस को रिपब्लिक डे की बधाई दी।

अनुपम खेर

बॉलीवुड सितारे अनुपम खेर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। जिसमें वह देश के जवानों की परेड को दिखाते हुए नजर आ रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

इसके साथ ही इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “सभी भारतवासियों को गणतंत्रदिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ! ये video #BombaySappers #RepublicDay parade contingent की रिहर्सल का WhatsApp forward से आया है ! इस यूनिट का नेतृत्व महिला ऑफिसर Maj. #RuchiYadav कर रहीं है! इस वीडियो के बैकग्राऊंड में एक आम भारतीय नागरिक की आवाज़ रिकॉर्ड हुई है।उस आवाज़ में कितना गर्व है! ये है आज के भारत की गौरवता! जय हिन्द! भारत माता की जय!”

अक्षय कुमार

अपने देश प्रेम को दिखाते हुए अक्षय कुमार ने भी रिपब्लिक डे पर एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं और दोनों ही तिरंगा लेकर भागते हुए देखे जा सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

वीडियो में दोनों सितारे समुद्र किनारे तिरंगे के साथ खड़े हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार कैप्शन में लिखा, “नया भारत, नया आत्मविश्वास, नई दृष्टि.. हमारा समय आ गया है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ. जय हिन्द…जय भारत”

कंगना रनौत और परिणीती चोपड़ा Republic Day 2024

कंगना रनौत ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इसके साथ ही बॉलीवुड सितारों में परिणीती चोपड़ा भी एक है। जिन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गणतंत्र दिवस की मौके पर तिरंगे की वीडियो शेयर करते हुए बधाई थी।

Kangana ranaut Story
Kangana ranaut Story
Parineeti Chopra Story
Parineeti Chopra Story

अमिताभ बच्चन 

अमिताभ बच्चन ने X अकाउंट पर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह जन गण मन को साइन लैंग्वेज में दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। Republic Day 2024

इसके साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, “गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ”

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक एनीमेटेड वीडियो शेयर किया। जिसमें वह 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा जय हिंद”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

संजय दत्त और अर्जुन कपूर

संजय दत्त और अर्जुन कपूर ने भी अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर तिरंगे की तस्वीर शेयर करते हुए बधाई दी।

sanjay dutt and arjun kapoor
sanjay dutt and arjun kapoor

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी भी उन सितारो में शामिल है। जिन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए। अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर करें। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “75 में गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं”

राशि खन्ना

इसके साथ ही साउथ की एक्ट्रेस राशि खन्ना ने भी तिरंगे के साथ एक तस्वीर शेयर करें। तस्वीर में उन्होंने येलो कलर की सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने लिखा, “कामना करती हूं कि तिरंगा हमें एक उज्जवल कल के लिए प्रेरित एकजुट और मार्गदर्शन देता रहे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raashii Khanna (@raashiikhanna)

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने भी तिरंगे को फहराते हुए तस्वीर शेयर करी। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

 

ये भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT