India News (इंडिया न्यूज़), CM M.K. Stalin on Rajinikanth Birthday: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहें हैं। रजनीकांत ने अपने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस दौरान की कई फोटोज सोशल मीडिया पर रजनीकांत ने शेयर की है, जो काफी वायरल हो रहीं हैं। रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस के साथ कई सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहें हैं। इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन (CM M.K. Stalin) ने मंगलवार, 12 दिसम्बर को सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहें हैं। अब इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोशल मीडिया एक्स (ट्वीटर) पर रजनीकांत को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर तमिल में लिखा, “प्रिय चीनी दोस्त ‘सुपरस्टार’ को जन्मदिन मुबारक हो रजनीकांत! मैं खुशी और संतोष के साथ कई हिट फिल्में देकर एक सुपरस्टार के रूप में लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं।” इस पोस्ट पर कई फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहें हैं।
அன்பிற்கினிய நண்பர் 'சூப்பர்ஸ்டார்' @rajinikanth அவர்களுக்குப் பிறந்தநாள் வாழ்த்துகள்!
மகிழ்ச்சியோடும் மனநிறைவோடும் பல வெற்றிப்படங்களைத் தந்து உச்சநட்சத்திரமாக மக்களை மகிழ்விக்க விழைகிறேன்.#HBDSuperstarRajinikanth
— M.K.Stalin (@mkstalin) December 12, 2023
रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ‘जेलर’ की सफलता का आनंद ले रहें हैं। वह फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने पुलिस बेटे की मौत का बदला लेना चाहता है। अब वो जल्द ही फिल्म ‘थलाइवर 170’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म में वो बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इसका निर्देशन टीजे ज्ञानवेल कर रहें हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने आखिरी बार 1991 में मुकुल आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हम’ में साथ काम किया था।
Read Also: