India News (इंडिया न्यूज़), Bigg Boss OTT 3 Rapper Naezy was Mocked by Munawar Faruqui: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने जा रहा है। लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) और अरमान मलिक (Armaan Malik) के डबल एलिमिनेशन के बाद शो में कुल 5 कंटेस्टेंट बचे हैं। फिलहाल शो में सना मकबूल, साई केतन राव, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी और नैजी हैं।
इस बीच बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और स्टैंडअप कॉमेडियन अदिति मित्तल कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करने के लिए शो में पहुंचे। इस दौरान मुनव्वर फारूकी नेजी (Naezy) की आर्थिक स्थिति का मजाक उड़ाते नजर आए। नेजी पर कटाक्ष करते हुए कॉमेडियन ने कहा, इस बार राशन कम आया है ना? मुझे लगता है कि बिग बॉस ने इस सीजन में राशन और खाना कम रखा ताकि नेजी को घर जैसा महसूस हो।
Bigg Boss OTT 3 Rapper Naezy
नेजी का जन्म 10 अगस्त 1993 को मुंबई के कुर्ला में हुआ था। उनके पिता का नाम शाहिद रज़ा और माँ का नाम फरहीन रज़ा है। नेजी का असली नाम नावेद शेख है और वो एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। नावेद पेशे से रैपर हैं और फैंस उन्हें प्यार से नेजी कहते हैं। जब नेजी ने रैपर बनने का फ़ैसला किया तो उनके परिवार को यह पसंद नहीं आया। हालाँकि, रैपर सबसे लड़कर आगे बढ़ता रहा। उन्होंने 13 साल की उम्र में रैप करना शुरू कर दिया था। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी।
Naezy ko kitna Ganda roast Kiya Munawar ne💀😭🤣🔥
Naezy Flush Da baaa😭🔥🤣
MUNAWAR GRACES BBOTT3#MunawarFaruqui #BiggBossOTT3 pic.twitter.com/fvyZqMosjL
— Ravi❤️🩹✨ (@Pookie_Ravii) July 29, 2024
नेजी को हमेशा से ही गानों का शौक था और वो सीन पॉल के गाने सुनते हुए बड़े हुए हैं। इसके बाद 2014 में उन्होंने म्यूजिक वीडियो ‘आफ़त’ से हिप हॉप की दुनिया में कदम रखा। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसे अब तक 12 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में उनके दोस्त डिवाइन भी नज़र आए।
इसके बाद धीरे-धीरे लोग उनके काम को पहचानने लगे। वो सबसे पहले जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में ‘मेरी गली में’ रैप करने के बाद चर्चा में आए थे। फिल्म ‘गली बॉय’ डिवाइन और नेजी पर आधारित थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने नेजी का किरदार निभाया था। इसके अलावा साल 2015 में नेजी ने फिल्म ‘हे ब्रो’ के गाने बिरजू को अपनी आवाज दी थी। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह, प्रभु देवा और गणेश आचार्य नजर आए थे।
नेजी ने एक बातचीत में बताया था कि ज़ोया अख़्तर की फ़िल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग के दौरान उन्हें लगभग एक साल जेल में बिताना पड़ा था, क्योंकि उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म ने उनकी निजी ज़िंदगी को किस तरह से नुकसान पहुँचाया। इसी बातचीत के दौरान, नेजी ने बताया कि कैसे इस तरह की घटना ने उनके करियर को बर्बाद कर दिया और उन्हें अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने से रोक दिया।