<
Categories: बिज़नेस

तिजोरी नहीं, बैंक में रखा जा रहा सोना; गोल्ड लोन में 42% उछाल, जानिए कौन सा राज्य है सबसे आगे

Gold Loan: बीते कुछ महीनों से सोने की बढ़ती कीमतें लोगों को हैरान कर रही हैं. लेकिन आपको पता है, गोल्ड लोन परसेंटेज में भी भारी उछाल देखने को मिला है. यानी कि गोल्ड को लेकर अभी भी लोगों को में क्रेज जबरदस्त है. जानिए आंकड़े.

Gold Loan Price: सोने की कीमतें जैसे-जैसे आसमान छू रही हैं, वैसे-वैसे गोल्ड लोन का कारोबार भी रफ्तार पकड़ता जा रहा है. हालात ये हैं कि नवंबर 2025 तक भारत का गोल्ड लोन पोर्टफोलियो दोगुना होकर 15.6 लाख करोड़ रुपये हो गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो सालों में इसमें 42% की वृद्धि दर्ज की गई. दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले साल भी इसमें 39% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. यानी साफ है कि महंगाई के इस दौर में लोग सोने को तिजोरी में नहीं, बैंक में लगाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं.

दो साल में दोगुना हुआ गोल्ड लोन का कारोबार

गोल्ड लोन का कुल पोर्टफोलियो नवंबर 2023 में 7.9 लाख करोड़ रुपये था. वहीं अब नवंबर 2025 में दोगुना बढ़कर 15.6 लाख करोड़ रुपये हो गया है. यानी कि दो साल में गोल्ड की कीमतों के साथ गोल्ड लोन के कारोबार में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. इसका मतलब लोग गोल्ड लोन तेजी से बुक कर रहे हैं. 

लोगों में बढ़ रहा रूझान

क्रिफ हाई मार्क की रिपोर्ट बताती है कि सोना अब सिर्फ गहना नहीं, भरोसेमंद वित्तीय हथियार बन चुका है. सुरक्षित गारंटी के रूप में इसकी मजबूत पकड़ और लोन लेने की बढ़ी हुई सीमा ने बैंकों और आम ग्राहकों दोनों को ही गोल्ड लोन की ओर तेजी से खींचा है.

दक्षिण भारत का मजबूत कब्जा

गोल्ड लोन का खेल कुछ चुनिंदा राज्यों तक सिमटा हुआ है. देश के टॉप-10 राज्यों में ही 90% गोल्ड लोन केंद्रित है, और इनमें से 76% हिस्सेदारी अकेले दक्षिण भारत के राज्यों के पास है. यानी की कहा जा सकता है कि गोल्ड लोन की सबसे तेज धड़कन दक्षिण में सुनाई दे रही है. इस रेस में तमिलनाडु सबसे आगे है, जहां गोल्ड लोन का आकार 3.56 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इसके बाद कर्नाटक, तेलंगाना और केरल जैसे राज्य भी बड़े खिलाड़ी बने हुए हैं. वहीं, अगर तेजी की बात करें तो गुजरात ने सबको पीछे छोड़ दिया है. यहां गोल्ड लोन में 66.8% की रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की गई है, जो दिखाता है कि लोग अब फिजिकल गोल्ड के बदले गोल्ड लोन ले रहे हैं.

कौन ले रहा सबसे ज्यादा गोल्ड लोन?

गोल्ड लोन बाजार में सबसे ज्यादा सक्रिय ग्राहक की बात की जाए, तो 25–35 साल और 35–45 साल की उम्र के लोग हैं. यह बाताता है कि नौकरीपेशा और परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे लोग अपना भविष्य सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं. रिपोर्ट्स बता रही हैं कि लोग अब गोल्ड लोन के लिए बड़ी रकम खर्चे कर रहे हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 10:11:28 IST

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST