Hindi News / Business News / Amazon Layoffs Once Again Amazon Is Going To Lay Off Will Take Out 9000 Employees

Amazon Layoffs: एक बार फिर अमेजन करने जा रहा छंटनी, 9 हजार कर्मचारियों को निकालेगी बाहर

Amazon Layoffs: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन एक बार फिर से छंटनी करने वाली है। अपने अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में अमेजन करीब 9 हजार लोगों की छंटनी करने वाली है। अधिकतर लोगों की छंटनी अमेजन वेब सर्विसेज, पीपुल, एडवर्टाइजिंग, टीस्वीच और एक्सपीरिंएस में की जाएगी। Amazon के सीईओ एंडी जैसी ने कर्मचारियों को भेजे गए मेमो में छंटनी […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Amazon Layoffs: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन एक बार फिर से छंटनी करने वाली है। अपने अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में अमेजन करीब 9 हजार लोगों की छंटनी करने वाली है। अधिकतर लोगों की छंटनी अमेजन वेब सर्विसेज, पीपुल, एडवर्टाइजिंग, टीस्वीच और एक्सपीरिंएस में की जाएगी। Amazon के सीईओ एंडी जैसी ने कर्मचारियों को भेजे गए मेमो में छंटनी की बात कही है। उन्होंने आगे कहा कि लंबी अवधि में कंपनी की मदद के लिए ये करना जरुरी है।

कंपनी ने नवंबर में निकाले थे इतने कर्मचारी

गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर 2022 में अमेजन ने अपने अलग-अलग डिपार्टमेंट्स से करीब 18,000 लोगों की छंटनी की थी। नवंबर में हुई छंटनी से ग्रेड 1 से लेकर ग्रेड 7 सभी लेवल के एम्पलॉयज प्रभावित हुए थे। अमेजन के पूरी दुनिया में 15 लाख कर्मचारी हैं। बता दें कि जिन कर्मचारियों की छंटनी होगी। उन कर्मचारियों को 24 घंटे पहले ही कंपनी की तरफ से नोटिस और सेवेरेंस पे दिया जाएगा।

इन देशों में जाकर करोड़पति बन जाते हैं कुछ हजार कमाने वाले भारतीय, 10 जगहों पर रुपए की कीमत चौंका देगी

Amazon Layoffs

अमेजन के इतिहास में 5वीं सबसे बड़ी छंटनी

अमेजन के इतिहास में ये 5वीं सबसे बड़ी छंटनी होगी। एंडी जैस्सी ने बताया कि अर्थव्यवस्था में चुनौतिपूर्ण जैसे हालात बने हुए हैं। जिस कारण ये साल बेहद कठिन बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा, “बीते कुछ सालों में हमने जबरदस्त हायरिंग की थी।” एंडी जैस्सी ने एनवाईटी डीलबुक समिट में 30 नवंबर को छंटनी का बचाव करते हुए कहा था कंपनी के लिए खर्चों को घटाना काफी जरूरी है।”

मेटा करेगा 10,000 कर्मचारियों की छंटनी

जानकारी दे दें कि फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने भी पिछले ही हफ्ते करीब 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। कंपनी पहले ही अपने ग्यारह हजार कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों को दिए एक मैसेज में कहा, “हम अपने टीम की संख्या में 10,000 की कटौती करने जा रहे हैं।” इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि कंपनी में 5 हजार ऐसे पद जिसके लिए अभी तक हायरिंग नहीं हुई थी। अब कंपनी ने उसे भी खत्म करने का निर्णय किया है।

Also Read: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई जगहों पर बने जाम के हालात

Also Read: चैत्र नवरात्रि में इन वास्तु उपायों से प्रसन्न होगी मां दुर्गा, होगी धन की वृद्धि

Tags:

amazonAmazon layoffsBusiness NewsmetaMeta layoffs

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue