होम / Forbes Billionaire List: ये हैं सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति, आप भी करते होंगे इनके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल

Forbes Billionaire List: ये हैं सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति, आप भी करते होंगे इनके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल

Shashank Shukla • LAST UPDATED : October 14, 2023, 8:42 pm IST

Forbes Billionaire List: हाल ही में फोर्ब्स ने भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की थी। इस सूची में ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ भारत का सबसे कम उम्र का उद्योगपति बताया गया है। आपको बता दें कि 37 साल की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। सूची में निखिल और उनके बड़े भाई 44 वर्षीय नितिन कामथ 45,754.5 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ 40वें स्थान पर हैं।

2010 में की स्थापना

2010 में, कामथ बंधुओं ने ब्रोकरेज फर्म, ज़ेरोधा की स्थापना की। इस फर्म ने शून्य-लागत इक्विटी निवेश की शुरुआत करके व्यापारिक दुनिया को बदल दिया है। FY23 में ज़ेरोधा ने ₹ 6,875 करोड़ का कुल राजस्व कमाया था। यह पिछले वर्ष के ₹ 4,964 करोड़ के राजस्व तुलना में एक बड़ी बढ़त है।

डब्ल्यूटीएफ की घोषणा

निखिल ट्रू बीकन और ग्रुहास के सह-संस्थापक भी हैं। उन्होंने 11 अक्टूबर को अपने लिंक्डइन खाते के माध्यम से डब्ल्यूटीएफ फंड विचार की घोषणा की। यह फंड फैशन, सौंदर्य और घरेलू ब्रांड उद्योगों में इच्छुक उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए काम करता है। उनके प्रयासों में ज़ेरोधा के सह-संस्थापक के साथ प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें किशोर बियानी फ्यूचर ग्रुप (Future Group) के संस्थापक, अनंत नारायणन (मेन्सा ब्रांड्स के संस्थापक) और राज शमानी (कंटेंट निर्माता और फिगरिंग आउट पॉडकास्ट के होस्ट) शामिल हैं।

निखिल कामथ “डब्ल्यूटीएफ इज़” भी चलाते हैं, जो एक पॉडकास्ट है जिसमें वह अपने कुछ दोस्तों और उद्योग विशेषज्ञों के साथ तकनीकी प्रगति, सोशल मीडिया की अभूतपूर्व वृद्धि और नवीकरणीय ऊर्जा आदि के बारे में चर्चा करते हैं।

अंबानी सबसे अमीर भारतीय

इस बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 92 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति के साथ भारत के सबसे धनी व्यक्ति का खिताब फिर से हासिल कर लिया। उनके बाद 68 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी हैं।

यह भी पढ़ें: Cricket World Cup 2023: मोहम्मद हफीज ने भारत को लेकर की टिप्पणी, आकाश चोपड़ा ने लगा दी क्लास

Cricket World Cup 2023: द्रविड़ ने किया बड़ा खुलासा, उनकी उपलब्धता को लेकर कह दी बड़ी बात

Cricket World Cup 2023: इस विश्वकप अपनाए जाएंगे यह नये नियम, जानए कौन-कौन से किए गए हैं बदलाव

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Neom Project: क्या है नियोम प्रोजेक्ट? जिसके लिए सऊदी सरकार जमीन खाली कराने के लिए लोगों की करा रही हत्या- Indianews
Heeramandi: हीरामंडी के बजट और कास्ट फीस का खुलासा, इस एक्ट्रेस को मिला सबसे ज्यादा पेमेंट- Indianews
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के सबसे शुभ दिन पर क्या करें और क्या न करें, जानें पूरी डिटेल- Indianews
IPL 2024: विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने- Indianews
Belgium में 10 नाबालिग लड़कों ने किया लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, सबसे कम उम्र का आरोपी 11 वर्ष का- Indianews
लोगों से प्रोटीन सप्लीमेंट्स न लेने का आग्रह, जानें ICMR ने क्या दी सलाह- Indianews
America Election: ‘वोट नहीं दे सकती क्योंकि…’, अमेरिकी लेखिका ने विवेक रामास्वामी को वोट नहीं देने की बताई वजह- Indianews
ADVERTISEMENT