<
Categories: बिज़नेस

50 लाख अधिक कर्मचारियों को मोदी सरकार कब देगी गुड न्यूज, खाते में आएंगे हजारों रुपये, जमकर करें खरीदारी

8th pay commission: आज हम बात करेंगे की मोदी सरकार 8वें वेतन आयोग की घोषणा कब कर सकती है और महंगाई भत्ता दर (DA) क्यो जरुरी होता है.

Central Government Employees DA Hike: जैसा की हम सब जानते हैं की सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को काफी लंबे समय से 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) का इंतजार हैं, जिस पर मोदी सरकार जल्द ही मोहर लगाने वाली है. त्यौहारों से पहले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 3 प्रतिशत की संभावित बढ़ोतरी और 8वें वेतन आयोग की घोषणा से करोड़ों परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने वाला है.

क्या हैं वर्तमान स्थिति?

वर्तमान स्थिति की बात करें तो मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाया था. इसके साथ ही DA 53% से बढ़कर 55% पर पहुंच गया. यह दर वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों पर लागू है.

अक्टूबर 2025 में बढ़ोतरी की उम्मीद

लेकिन अब त्यौहारों के सीजन को देखते हुए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं और अक्टूबर 2025 में DA को 3 प्रतिशत और बढ़ाने पर विचार कर रही है. यदि ऐसा होता है तो डीए 58% तक पहुंच जाएगा.

क्या होता है DA और क्यों है ये जरुरी?

जानकारी के लिए बता दें कि, महंगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशनधारको को महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है. चूंकि जीवन-यापन की लागत अलग-अलग क्षेत्रों (ग्रामीण, शहरी और अर्ध-शहरी) में भिन्न होती है, इसलिए यह भत्ता भी उसी आधार पर तय किया जाता है.

साल में दो बार सरकार DA की समीक्षा करती है जिसमें जनवरी से जून तक की अवधि का बदलाव 1 जनवरी को होता है और जुलाई से दिसंबर तक की अवधि का बदलाव 1 जुलाई को होता है.  हालांकि इस बार घोषणा अक्टूबर में हो सकती है ताकि त्यौहारों के मौसम में कर्मचारियों को सीधी राहत दी जा सके.

8वें वेतन आयोग पर अपडेट

सरकार ने 16 जनवरी 2025 को साफ कर दिया था कि 8वां वेतन आयोग गठित किया जाएगा. दिवाली से पहले आयोग की शर्तें (Terms of Reference – ToR) तय की जा सकती हैं. आयोग में लगभग 6 सदस्य शामिल होंगे. रिपोर्ट सौंपने की समयसीमा 15 से 18 महीने तय की जा सकती है. इसका मतलब है कि अगले एक से डेढ़ साल में कर्मचारियों की वेतन संरचना में बड़े बदलाव संभव हैं.

त्यौहारों से पहले बोनस जैसी सौगात

सरकार का यह कदम दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों से पहले करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की जेब में अतिरिक्त पैसा पहुंचाएगा इससे न केवल परिवारों की क्रय शक्ति बढ़ेगी बल्कि बाजार में भी रौनक लौटेगी और वह दिल खौल कर खरीदारी कर सकेगे.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST