Amitabh Bachchan: क्या आपको पता है बॉलीवुड के महानायक की कलाई में नब्ज नहीं है? जी हां, आपने सही पढ़ा ये हैरान कर देने वाला सच खुद बिग बी ने बताया. चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा वाकया.
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में अक्सर कई बातें ऐसी सामने आती हैं, जो दर्शकों और उनके फैंस को हैरान कर देती हैं। आपको बता दें कि अभिनेता के पल्स नहीं है. आखिर यह कैसे हो सकता है कि किसी की कलाई में नब्ज ना हो, लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ ऐसा ही है. इस बात का खुलासा बिग बी ने कौन बनेगा करोड़पति के शो में किया था। इतना ही नहीं डॉक्टर ने भी बताया है कि ये संभव है या नहीं. आइए जानते हैं.
कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन में अमिताभ बच्चन ने अपनी नब्ज के बारे में हैरान करने वाला खुलासा किया था. साल 1982 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के समय बिग बी घायल हो गए थे। इस दौरान अभिनेता को गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें क्लिनिकली डेड बता दिया गया था. उन्हें बचाने के लिए कई सर्जरी की गई. बिग बी ने बताया कि इस दौरान उनकी कलाई से खून निकालने के लिए कई कट्स लगाए गए, इस कारण से रेडियल आर्टरी डैमेज हो गई और उनकी पल्स बंद हो गई.
न्यूज 18 से बात करते हुए डॉ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पल्स बंद हो जाना संभव है। उन्होंने कहा हाथ में खून का प्रवाह दो आर्टरीज (रेडियल और अल्नर) द्वारा होता है और ये आपस में जुड़ी होती हैं. इसी से खून और ऑक्सीजन उंगलियों तक पहुंचता है. अगर एक भी आर्टरी बंद हो जाए, तो दूसरी आर्टरी काम करती है. डॉक्टर ने बताया कि अगर बिग बी की पल्स नहीं है, तो शायद उनकी रेडियल आर्टरीज में क्लॉट हो गया हो. ऐसी स्थिति में पल्स रेट नहीं पता चल पाता है.
अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की उम्र में भी मनोरंजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. अभिनेता को अगली बार नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में जटायु के रोल में देखा जाएगा। उनकी इस भूमिका को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म साल 2026 में दीवाली पर रिलीज होगी।
India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…
Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…
महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…
UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस…
Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर में कुछ केमिकल पाए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य पर…