<
Categories: बिज़नेस

8th pay commission News: 1 करोड़ लोगों को कब से मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ? आप भी खत्म कर लें अपना कंफ्यूजन

8th pay commission latest news: केंद्र सरकार स्पष्ट तौर पर कहना है कि 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026, से लागू करने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है.

8th pay commission government employees: देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स में 8वें वेतन आयोग को लेकर टेंशन के साथ उत्सुकता भी बढ़ गई है. इस बीच केंद्र सरकार की ओर से बड़ी जानकारी दी गई है. 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स के लिए सरकार की ओर से सबसे लेटेस्ट अपडेट आ गया है. 8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा? इसका फैसला केंद्र सरकार करने वाली है. कुछ लोगों का मानना था कि वेतन आयोग 1 जनवरी, 2026 से लागू होगा तो कुछ का कहना था कि इसे लागू होने से 2-3 साल लग सकते हैं, लेकिन यह लागू 1 जनवरी, 2026 से ही होगा. अब इस पर केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक बयान आ गया है.

वेतन आयोग कब से होगा लागू, अभी नहीं हुआ फैसला

देश में आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होने की चर्चा के बीच केंद्र सरकार ने अब इस पर सबकुछ क्लीयर कर दिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों का भ्रम दूर करने के लिए जानकारी साझा कर सकती है. इसके लिए संसद में बयान देना जरूरी नहीं है. इस बीच सोमवार को केंद्रीय वित्‍त राज्‍यमंत्री ने संसद में यह जानकारी जरूर दी है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का फायदा सभी 69 लाख पेंशनर्स को भी होगा. उनकी पेंशन राशि में 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर बढ़ोतरी होगी. इस मौके पर उन्होंने सदन को यह जानकारी भी दी कि 8वां वेतन आयोग लागू करने की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है और इसका केंद्र फैसला सरकार लेगी.

वेतन आयोग कब से होगा लागू, इसका निर्णय होगा बाद में

वहीं, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary) ने सोमवार (8 दिसंबर, 2025) को संसद में लिखित जवाब में बताया कि 8वें वेतन आयोग को लागू करने की तारीख केंद्र सरकार तय करेगी. केंद्र सरकार 8th CPC को 1 जनवरी 2026 से लागू करने की तैयारी कर रही है? इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बारे में फिलहाल निर्णय नहीं लिया गया है.

18 महीने के बाद ही रिपोर्ट दे पाएगा वेतन आयोग

यहां पर बता दें कि 8वां वेतन आयोग का गठन किया जा चुका है. 3 नवंबर, 2025 को इसका टर्म ऑफ रेफ्रेंस (ToR) भी वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया जा चुका है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में फिलहाल 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 69 लाख पेंशनभोगी हैं. कहा जा रहा है कि नोटिफिकेशन के बाद आयोग को अपनी रिपोर्ट देने में 18 महीने का वक्त लग सकता है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: 14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देंखे RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…

Last Updated: April 14, 2026 01:01:16 IST

दराट से गर्दन पर 7 से 8 वार, लगभग धड़ से अलग हो गया सिर; सिरफिरे युवक ने छात्रा की बेरहमी से की हत्या

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

Last Updated: April 14, 2026 00:41:28 IST

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…

Last Updated: April 14, 2026 00:07:00 IST

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:49:19 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST