<
Categories: बिज़नेस

8th Pay Commission देश में कब लागू होगा, सरकार कब बढ़ाएगी सैलरी और पेंशन? आ गया लेटेस्ट अपडेट

8th Pay Commission Updates:  8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट 18 महीने की तय समय-सीमा में आ जाएगी या फिर देरी होगी? इसको लेकर केंद्रीय कर्मचारियों में चर्चा तेज है.

8th Pay Commission Updates: देशभर के 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स के बीच फिलहाल 8वें वेतन आयोग की चर्चा चल रही है. वह जानना चाहते हैं कि 8वां वेतनमान लागू होने के बाद उनकी सैलरी में कितना इजाफा होगा? आखिर महंगाई भत्ता (DA) 100 प्रतिशत मर्ज होगा या फिर 50 प्रतिशत. इसके साथ ही वह यह भी जानना चाहते हैं कि बेसिक पे में इजाफा होगा या नहीं? इससे स्टोरी में हम सारी जानकारी देंगे, जो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी है. 

कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? इसकी चर्चा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच सबसे ज्यादा है. आर्थिक जगत के दिग्गज जानकारों की मानें तो 8वें वेतनमान की सिफारिशें लागू होने में 2 वर्ष का समय भी लग सकता है. वहीं, एक्सपर्ट की मानें तो केंद्र सरकार द्वारा गठित आयोग तेजी से काम कर रहा है. ऐसे में इसमें 2 वर्ष से भी कम का समय लग सकता है. 7वां वेतन आयोग लागू होने में 29 महीने का समय लगा था. ऐसे में कयास लगाए जाए रहे हैं कि 8th CPC को लागू होने में 2 साल का वक्त तो लगेगा ही. बहुत कम लोगों को जानकारी होगी की 6वां पे कमीशन लागू होने में सिर्फ 22 महीने का ही समय लगा था. सूत्रों के मुताबिक, 8वें पेश कमीशन के तहत सरकार डेटा कलेक्शन अन्य प्रक्रिया तेजी से पूरी कर रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि 8वें वेतनमान (8th Pay Commission) की सिफारिशें भी 2027 तक लागू हो सकती हैं.

50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों को होगा लाभ

पूर्व में इस तरह की चर्चा सोशल मीडिया पर भी चली थी कि 8वें वेतनमान का फायदा पेंशनर्स को नहीं मिलेगा. इसको लेकर विरोध भी जताया गया था. अब जानकारी सामने आ गई है और सरकार ने भी अपनी ओर से बयान देकर स्पष्ट कर दिया है कि इसका लाभ 65 लाख से अधिक पेंशनर्स को भी मिलेगा. 

कब आएगी बढ़ी हुई सैलरी?

केंद्र सरकार ने नवंबर, 2025 की शुरुआत में ही टर्म्स ऑफ रेफरेंस (Terms of Reference) को अपनी मंजूरी दे दी थी. अब यह सवाल भी लोगों के मन में है कि क्या यह रिपोर्ट 18 महीने की तय समय-सीमा में आ जाएगी या फिर देरी होगी? और अगर देरी हुई तो क्या होगा?  राजनीति के जानकारों की मानें तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में होना है. ऐसे में इससे पहले 8वां पे कमीशन लागू किया जा सकता है. इसके बाद 2029 में लोकसभा चुनाव हैं, ऐसे में दोनों चुनाव में सरकार इसे भुना सकती है. वहीं, कुछ जानकारों का कहना है कि 8वां पे कमीशन 2027 में ही लागू होगा, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव के बाद. इसकी वजह है कि एलान के बाद भी इसे लागू होने में कई महीनों का समय लग सकता है. रिपोर्ट तैयार होने और लागू होने में करीब 2 साल का समय लग सकता है. ऐसे में यह 2027 के अंत तक ही लागू हो पाएगा.  यह भी तय है कि 8th Pay Commission को 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाना जाएगा. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST