BlueBird-2 Launch: ISRO ने बाहुबली रॉकेट LVM3 से BlueBird-2 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की. यह भारत के अंतरिक्ष इतिहास की बड़ी उपलब्धि है.
BlueBird2 Launch
BlueBird-2 Launch: श्रीहरिकोटा, भारत के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज एक ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है. अपने सबसे भारी लिफ्ट लॉन्च वाहन LVM3-M6, जिसे लोकप्रिय रूप से “बाहुबली” रॉकेट कहा जाता है, के जरिए अमेरिका की कंपनी AST SpaceMobile के BlueBird Block-2 (ब्लूबर्ड-2) संचार सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेज दिया गया है.
यह मिशन 24 दिसंबर 2025 को सुबह श्रीहरिकोटा स्थित स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ, और लगभग 15 मिनट के उड़ान के बाद BlueBird-2 को निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया गया.
BlueBird Block-2 एक अगली पीढ़ी का संचार उपग्रह है, जिसे विशेष रूप से स्पेस-बेस्ड मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसका उद्देश्य उन इलाकों तक 4G और 5G नेटवर्क सिग्नल पहुंचाना है जहाँ पारंपरिक ग्राउंड नेटवर्क उपलब्ध नहीं हैं.
यह लॉन्च ISRO की कॉमर्शियल लॉन्चिंग क्षमता को भी रेखांकित करता है, क्योंकि यह मिशन भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग का प्रतीक है. BlueBird-2 अब तक LVM3 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया सबसे भारी वाणिज्यिक पेलोड है, जिसका वजन लगभग 6100 किलोग्राम से अधिक बताया गया है.
LVM3, 43.5 मीटर ऊँचा तीन-स्टेज रॉकेट है, जिसे भारी पेलोड उठाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसके सफल मिशन में अब तक चंद्रयान, वनवेब और अन्य वाणिज्यिक उपग्रह शामिल रहे हैं. आज की सफलता ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी की वैश्विक स्पेस मार्केट में मजबूती को और बढ़ाया है.
Pak vs Eng: शादाब को भी पता था कि वह विकेट के ठीक सामने है…
Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…
Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…
Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…
Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…