<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही ‘धुरंधर’ की सुनामी, 19वें दिन के कलेक्शन में नया ट्विस्ट

Dhurandhar Box Office Collection: 'धुरंधर' फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन बीत चुके हैं, लेकिन कमाई के मामले में इसने कई बड़ी फिल्मों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है.

Dhurandhar Box Office Collection: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ देश-विदेश में धमाल मचा रही है. इसके शानदार कलेक्शन ने पिछली कई फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं. कमाई का सिलसिला अब भी जारी है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में लीड रोल में रणवीर सिंह के किरदार हमजा को खूब पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे सितारों ने भी अपनी एक्टिंग से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है.

शामिल हुई 600 करोड़ के क्लब में

 ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक,  फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह सिर्फ भारत का आंकड़ा  है, जबकि वर्ल्ड वाइड आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है. इस तरह 600 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ ही ‘धुरंधर’ भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. यह अलग बात है कि अभी पुष्पा राज से यह फिल्म काफी पीछे हैं, लेकिन कमाई का यही आंकड़ा जारी रहा तो ‘धुरंधर’ कलेक्शन के मामले में आगे भी निकल सकती है. 

5 दिसंबर को हुई थी रिलीज

 आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके बाद से यह फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है. खासतौर से अक्षय खन्ना ने ‘रहमान डकैत’ का किरदार निभाकर सबको अपना दीवाना बना लिया है. इस बीच 19वें दिन फिल्म की कमाई 18वें दिन के मुकाबले ज्यादा हुई. जहां 18वें दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 598.90 करोड़ रुपये था, जबकि 19वें दिन को रात 11 बजे तक फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 616.15 करोड़ रुपये हो गया है. उधर, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मगंलवार को इस मूवी ने 18 करोड़ का कारोबार किया. जो सोमवार की तुलना में अधिक है. मंगलवार की कमाई को शामिल किया जाए तो ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 615 करोड़ से ज्यादा हो गया है.

तीसरे सप्ताह में धमी रफ्तार, पर कमाई जारी

आंकड़ों पर जाएं तो ‘धुरंधर’ भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई है. पहले नंबर पर अभी भी ‘पुष्पा- 2’ का राज का राज बरकरार है. बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 812.14 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि वर्ल्ड वाइड कमाई 1000 के पार चली गई थी.  फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में 218 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि सेकेंड वीक में फिल्म ने 261.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. तीसरे सप्ताह की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने 99.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 12:22:39 IST