<
Categories: बिज़नेस

Bank Strike September 2026: सितंबर में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें हड़ताल की तारीखें; UPI पर क्या होगा असर?

Bank Strike September 2026: सितंबर 2026 में बैंक कर्मचारियों ने चार दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. 11 सितंबर और 28 से 30 सितंबर तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

Bank Strike September 2026: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो सितंबर में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. बैंक कर्मचारी संगठनों ने सितंबर 2026 में कुल 4 दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. ऐसे में बैंक ब्रांच से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं. खासकर महीने के आखिर में लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है.

सितंबर में कब-कब होगी बैंक हड़ताल?

बैंक यूनियनों के ऐलान के मुताबिक, सितंबर में 11 सितंबर को एक दिन की हड़ताल होगी. इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को लगातार तीन दिन हड़ताल प्रस्तावित है.

  • 11 सितंबर 2026 – एक दिन की हड़ताल
  • 28 सितंबर 2026 – हड़ताल
  • 29 सितंबर 2026 – हड़ताल
  • 30 सितंबर 2026 – हड़ताल

बैंक कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल?

बैंक कर्मचारी संगठनों की सबसे बड़ी मांग 5 दिन का वर्किंग वीक लागू करने की है. इसका मतलब है कि शनिवार और रविवार दोनों दिन बैंक बंद रहें और कर्मचारियों को हर हफ्ते दो दिन की छुट्टी मिले. इसके अलावा कर्मचारियों से जुड़े इंसेंटिव, रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के लिए बेहतर मेडिकल सुविधाएं और एक्स-ग्रेटिया जैसे कई मुद्दे भी यूनियनों की मांग में शामिल हैं.

SBI ने भी जारी की जानकारी

देश के सबसे बड़े बैंकों में शामिल SBI ने शेयर बाजार को बताया है कि बैंक ने सामान्य कामकाज जारी रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं. हालांकि, हड़ताल की वजह से कुछ बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है.

किन बैंकिंग कामों पर पड़ सकता है असर?

अगर आपको ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो हड़ताल से पहले उसे निपटा लेना समझदारी होगी. उदाहरण के लिए:

  • कैश जमा या निकालना
  • चेक जमा करना
  • चेक क्लियरेंस से जुड़े काम
  • KYC अपडेट कराना
  • बैंक अकाउंट से जुड़े जरूरी दस्तावेज जमा करना
  • लोन से जुड़े ब्रांच के काम

ये भी पढ़ें:  Diwali Train Booking 2026: दिवाली पर घर जाने की तैयारी? 6 सितंबर से शुरू हुई ट्रेन टिकट बुकिंग, देखें स्पेशल ट्रेनें

UPI, ATM और नेट बैंकिंग का क्या होगा?

बैंक हड़ताल का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाएंगी. UPI, ATM, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं जारी रहने की उम्मीद है. हालांकि, किसी तकनीकी समस्या या सर्वर मेंटेनेंस के कारण इन सेवाओं पर अलग से असर पड़ सकता है. इसलिए बड़े या जरूरी पेमेंट के लिए पहले से वैकल्पिक इंतजाम रखना बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें: ट्रंप से 7 गुना ज्यादा सैलरी! ये है दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला प्रधानमंत्री; PM Modi को कितनी मिलती है तनख्वाह?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…

Last Updated: September 29, 2026 16:50:58 IST