Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Diwali Train Booking 2026: दिवाली पर घर जाने की तैयारी? 6 सितंबर से शुरू हुई ट्रेन टिकट बुकिंग, देखें स्पेशल ट्रेनें

Diwali Train Booking 2026: दिवाली पर घर जाने की तैयारी? 6 सितंबर से शुरू हुई ट्रेन टिकट बुकिंग, देखें स्पेशल ट्रेनें

Diwali Train Booking 2026: इस साल दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी. घर जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन टिकट बुकिंग शुरू हो गई है. टिकट 60 दिन पहले सुबह 8 बजे से बुक कर सकते हैं.

Written By:
Last Updated: September 8, 2026 15:11:19 IST

Mobile Ads 1x1

Diwali Train Booking 2026: दिवाली का त्योहार इस साल 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर और गांव जाते हैं. अगर आप भी दिवाली पर ट्रेन से घर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट की बुकिंग पहले करना बेहतर रहेगा. दिवाली की ट्रेन टिकट बुकिंग 6 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है.

60 दिन पहले बुक कर सकते हैं टिकट

भारतीय रेलवे के एडवांस रिजर्वेशन सिस्टम के तहत यात्री यात्रा की तारीख को छोड़कर 60 दिन पहले तक ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं. रिजर्वेशन विंडो सुबह 8 बजे खुलती है. त्योहार के समय ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है, इसलिए कन्फर्म सीट के लिए टिकट जल्दी बुक करना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, टिकट बुक करने से पहले अपनी यात्रा की तारीख के हिसाब से सीट की उपलब्धता जरूर चेक करें. हर तारीख के लिए बुकिंग अलग समय पर शुरू होती है.

इन रूट्स पर ज्यादा रहती है भीड़

दिवाली के समय कई ट्रेन रूट्स पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इनमें दिल्ली-पटना, मुंबई-पटना, हावड़ा-पटना, बेंगलुरु-पटना, चेन्नई-पटना, हैदराबाद-पटना, वाराणसी-दिल्ली और दिल्ली-गोरखपुर जैसे रूट शामिल हैं. अगर आपको इन रूट्स पर सफर करना है, तो रिजर्वेशन शुरू होते ही टिकट की उपलब्धता चेक कर लेना अच्छा रहेगा.

रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें भी चला रहा है. इन ट्रेनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, चंडीगढ़ और दूसरे शहरों के बीच यात्रा करना आसान होगा.

वाराणसी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन

 ट्रेन नंबर 04209/04210 वाराणसी और दिल्ली के बीच चलेगी. यह ट्रेन कुल 50 ट्रिप करेगी. वाराणसी से ट्रेन रात 10:15 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में दिल्ली से ट्रेन शाम 6:50 बजे रवाना होगी और सुबह 9:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक तय दिनों में चलेगी. इसमें AC 2 टियर, AC 3 टियर, स्लीपर और जनरल कोच होंगे.

अयोध्या-आनंद विहार स्पेशल

 ट्रेन नंबर 04213/04214 अयोध्या कैंट और आनंद विहार के बीच 36 ट्रिप करेगी. अयोध्या से ट्रेन शाम 6:20 बजे चलेगी और सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन सुबह 9 बजे आनंद विहार से चलेगी और रात 10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी.

चंडीगढ़-पटना और फिरोजपुर-पटना ट्रेनें

चंडीगढ़-पटना स्पेशल ट्रेन 18 ट्रिप करेगी. वहीं फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल ट्रेन 16 ट्रिप चलेगी. इन ट्रेनों के रास्ते में कई बड़े स्टेशनों पर ठहराव दिए गए हैं.

ये भी पढें:  UP Anganwadi Salary Hike 2026:यूपी की आंगनवाड़ी वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! मानदेय में होगी 50% बढ़ोतरी, योगी सरकार का बड़ा एलान

कई और स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी

02456/02455 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली 
04014/04013 आनंद विहार (T)-लौकाहा बाजार-आनंद विहार (T) 
04002/04001 हज़रत निज़ामुद्दीन-दादर-हजरत निजामुद्दीन 
04227/04228 वाराणसी-चंडीगढ़-वाराणसी 
04008/04007 आनंद विहार (T)-जोगबनी-आनंद विहार (T) 
04028/04027 आनंद विहार (T)-मुज़फ़्फ़रपुर-आनंद विहार (T) 
04010/04009 दिल्ली जंक्शन-सीतामढ़ी-दिल्ली जंक्शन. – 12 ट्रिप
02458/02457 आनंद विहार (T)-कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार (T) 
04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश 
04096/04095 आनंद विहार (T)-पाटलिपुत्र-आनंद विहार (T) 

ये भी पढें: दुर्गा पूजा में मांसाहार की अपील पर घमासान, धीरेंद्र शास्त्री को बंगाल बीजेपी अध्यक्ष का जवाब- हमें तय करने दें क्या खाएं

MORE NEWS