Live TV
Search
Home > बिज़नेस > रविवार को भी खुले रहेंगे SBI, PNB समेत सभी सरकारी बैंक, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला?

रविवार को भी खुले रहेंगे SBI, PNB समेत सभी सरकारी बैंक, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला?

Bank Open this Sunday: 28 से 30 सितंबर तक होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. आम जनता को पैसों और बैंकिंग कामों में कोई दिक्कत न हो, इसलिए वित्त मंत्रालय और RBI के आदेश पर इस रविवार (27 सितंबर) को SBI और PNB समेत सभी सरकारी बैंक खुले रहेंगे.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-23 18:09:22

Mobile Ads 1x1

Bank Open Sunday 27 September: 28 से 30 सितंबर के बीच होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. हड़ताल के कारण आम जनता को पैसों के लेन-देन और बैंकिंग काम-काज में परेशानी न हो, इसलिए इस रविवार (27 सितंबर) को बैंकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. इस दिन देश के सभी सरकारी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे.

कौन-कौन से बैंक खुले रहेंगे?

वित्त मंत्रालय के आदेश के अनुसार, रविवार को सभी सरकारी बैंक (जैसे SBI, PNB, यूनियन बैंक, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक आदि) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) पूरी तरह काम करेंगे. इसके अलावा, बैंक की शाखाएं, एटीएम से जुड़े दफ्तर और करेंसी चेस्ट (जहां नकदी रखी जाती है) भी रविवार को खुले रहेंगे.

क्यों लिया गया यह फैसला?

‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. इससे पहले 26 सितंबर (शनिवार) और 27 सितंबर (रविवार) को वीकेंड की छुट्टियां थीं.

अगर रविवार को भी बैंक बंद रहते, तो शनिवार से लेकर बुधवार तक लगातार 5 दिनों के लिए बैंकिंग सेवाएं ठप हो सकती थीं. इसी समस्या को टालने और आम जनता की सुविधा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और वित्त मंत्रालय ने रविवार को बैंक खोलने की मंजूरी दी है.

सरकार की अपील

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि ग्राहकों की सुविधा और उनका हित सरकार की पहली प्राथमिकता है. केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन ने बैंक यूनियनों से हड़ताल वापस लेने की अपील भी की है, ताकि जरूरी बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें.

MORE NEWS