Live TV
Search
Home > देश > मुंबई के नीचे बसने जा रही एक और दुनिया! 70 हजार करोड़ में बनेगा 31 KM लंबा ‘पाताल लोक’

मुंबई के नीचे बसने जा रही एक और दुनिया! 70 हजार करोड़ में बनेगा 31 KM लंबा ‘पाताल लोक’

Mumbai Patal Lok Project: मुंबई की सड़कों पर लगने वाला जाम किसी से छुपा नहीं है. वहीं अब शहर के ट्रैफिक का बोझ कम करने के लिए जमीन के नीचे ही सड़कों का जाल बिछाने की योजना बनाई गई है. इस प्रोजेक्ट को पाताल लोक नाम दिया गया है.

Written By:
Published: November 24, 2026 17:09:18 IST
Last Updated: November 24, 2026 17:09:18 IST

Mobile Ads 1x1

Mumbai Patal Lok Project: मुंबई की सड़कों पर घंटों जाम में फंसने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत की तैयारी हो रही है. अब शहर के ट्रैफिक का बोझ कम करने के लिए जमीन के नीचे ही सड़कों का जाल बिछाने की योजना बनाई गई है. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को ‘पाताल लोक’ नाम दिया गया है. करीब 70 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत 31 किलोमीटर लंबी सुरंगों का नेटवर्क तैयार करने का प्रस्ताव है. इसके बनने से मुंबई के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है.

जमीन के नीचे बनेगा सड़कों का नया नेटवर्क

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने इस प्रोजेक्ट का खाका महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने पेश किया है. 19 नवंबर को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा में हुई बैठक में इस योजना पर चर्चा की गई. इस सुरंग नेटवर्क का मकसद शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को बेहतर तरीके से जोड़ना है. इसके लिए जमीन के नीचे आधुनिक सड़कें बनाई जाएंगी, ताकि ऊपर की सड़कों पर वाहनों का दबाव कम किया जा सके.

एयरपोर्ट से बुलेट ट्रेन स्टेशन तक मिलेगी कनेक्टिविटी

  • बांद्रा-वर्ली सी लिंक
  • बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC)
  • बुलेट ट्रेन स्टेशन
  • धारावी
  • छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का टर्मिनल-2
  • वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे
  • ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे

बुलेट ट्रेन की वजह से क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

दरअसल, मुंबई के BKC में बुलेट ट्रेन का स्टेशन बनाया जा रहा है. इसके चालू होने के बाद इस इलाके में यात्रियों और वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है. ऐसे में सरकार को भविष्य में ट्रैफिक की समस्या और गंभीर होने की चिंता है. शहर में मौजूदा सड़कों को और चौड़ा करने की गुंजाइश सीमित है, इसलिए जमीन के नीचे सुरंग बनाने का विकल्प चुना गया है.

विरार से भयंदर तक भी बदलेगी कनेक्टिविटी

बैठक में भयंदर/उत्तन से विरार तक प्रस्तावित कॉरिडोर के नए रूट पर भी चर्चा हुई. इसके लिए दो वैकल्पिक रास्तों पर विचार किया गया. यह परियोजना मुंबई-वधावन एक्सप्रेसवे और क्षेत्रीय रिंग रोड नेटवर्क से कनेक्टिविटी बेहतर करने की योजना का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: अब ऑटो-बस के चक्कर होंगे खत्म! दक्षिणी दिल्ली के इन इलाकों तक पहुंचेगी मेट्रो, 8 नए स्टेशन बदल देंगे सफर

MORE NEWS