दरअसल, इनकम टैक्स फाइल करने के कई फायदे भी होते हैं, जो आपके लिए भविष्य में एक अच्छा फाइनेंशियल रिकॉर्ड बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इनकम टैक्स रिटर्न भरने के कुछ बड़े फायदों के बारे में.
ITR Filing Benefits: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में यह धारणा बन जाती है कि इसे केवल वही लोग भरते हैं जिन्हें सरकार को टैक्स देना होता है. जबकि, ऐसा बिलकुल नहीं है इनकम टैक्स रिटर्न को टैक्स नहीं भरने की कैटेगिरी में आने वाले लोग भी फाइल कर सकते हैं. जिन लोगों की आय टैक्स के दायरे में नहीं आती या जिनकी टैक्स देनदारी शून्य होती है, वे अक्सर ITR फाइल करना जरूरी नहीं समझते हैं. जबकि, देखा जाए तो आज के समय में ITR केवल टैक्स जमा करने का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह आपकी आय का आधिकारिक रिकॉर्ड भी माना जाता है.
दरअसल, इनकम टैक्स फाइल करने के कई फायदे भी होते हैं, जो आपके लिए भविष्य में एक अच्छा फाइनेंशियल रिकॉर्ड बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इनकम टैक्स रिटर्न भरने के कुछ बड़े फायदों के बारे में.
देखा जाए तो जब भी हम लोग लोन लेने के लिए जाते हैं तो अक्सर सामने से पिछले 1 से 3 साल की ITR मांगी जाती है. लोन भले ही कार का हो, पर्सनल या फिर होम लोन हो. आईटीआर देना जरूरी माना जाता है. जब भविष्य में आप होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन या बिजनेस लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक आपकी इनकम और भुगतान क्षमता का आकलन करने के लिए ITR देख सकते हैं. अगर आप आईटीआर भरते हैं तो लोन मिलना बेहद आसान हो जाता है.
अगर आप हर साल आईटीआर भरते हैं तो ऐसे में यह एक तरह से आपके लिए Income Proof का भी काम करता है. ITR एक फाइनेंशियल दस्तावेज माना जाता है, जो सरकार के पास आपकी इनकम का आधिकारिक प्रमाण होता है. अगर आपको फाइनेंस के क्षेत्र में कहीं भी इनकम सर्टिफिकेट या प्रूफ की जरूरत पड़ती है तो ऐसे में आप अपनी आईटीआर दिखा सकते हैं.
अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर रहे हैं तो ऐसे में यह आपके लिए आगे चलकर बिजनेस सेटअप करने में भी मददगार माना जाएगा. भले ही आज आप नौकरी कर रहे हैं, लेकिन भविष्य में कोई छोटा या बड़ा रोजगार देख रहे हैं तो ऐसे में आईटीआर से आपको लोन मिलने के साथ ही चुकाने का भी एक भरोसा बन जाता है.
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…