Best Stocks 2026: नए साल में निवेश का बेहतरीन मौका कहां है. एक्पर्ट्स द्वारा सुझाए गए 5 बेस्ट स्टॉक्स, जहां आपको मिल सकता है बेहतर रिटर्न
Best Stocks For 2026
Best Stocks 2026: नया साल 2026 निवेशकों के लिए नई उम्मीद ले कर आ रहा है. इस नए साल के मौके पर शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच कई ऐसे स्टॉक्स हैं, जिनपर विशेषज्ञ लंबी अवधी के लिए भरोसा जता रहे हैं. इसमें मजबूत फंडामेंटल, सेक्टर ग्रोथ और आमदनी को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों ने आने वाले साल के लिए 5 बेहतरीन स्टॉक्स के बारे में बताया है. आइए जानते हैं.
बैंकिंग क्षेत्र का एक बड़ा नाम भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है. यह निवेशकों के पहली पसंद बना हुआ है, जो अपने कस्टमर्स को स्थिरता प्रदान करता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि इसके शेयर का भविष्य आने वाले साल 2026 के लिए सकारात्मक दिख रहा है. इसकी उम्मीद से ज्यादा अच्छी लोन गुणवत्ता, मजबूत आर्थिक बढ़ोतरी की वजह से इसमें तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है.
भारती एयरटेल का टेलीकॉम सेक्टर में मजबूत ग्रोथ दिखा रहा है. एक्सपर्ट बताते हैं कि यह कंपनी अपनी स्थिरता और स्थिति दोनों ही पूरी तरह से मजबूत कर रही है. इसके 5G नेटवर्क का विस्तार और इंटरनेट यूजर्स में वृद्धी इसकी तेजी का मुख्य कारण हैं.
HDFC Bank जो कि प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक हैं, इसका शेयर प्राइस दिसंबर के शुरुआत से ही हाई लेवल चल रहा है, बीच में मध्यम जरूर हुआ लेकिन विशेषज्ञों की राय है कि यह आने वाले साल के लिए बेहतरीन शेयर साबित हो सकता है.
आईटी सर्विसेज के सेक्टर में HCL Technologies अपने आप में एक बहुत बड़ा नाम है. स्टॉक मार्केट के भविष्य में इसकी चुनौतियों और प्रयासों के साथ सकारात्मकता दिख रहा है. HCL की बेहतर सर्विस और बिजनेस में फायदा इसकी तेजी की वजह है. ज्यादातर एक्सपर्ट इसको खरीदने की पेशकस कर रहे हैं.
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज मेटल सेक्टर का एक खास नाम है. शेयर मार्केट में हिंडाल्को का भविष्य मिला-जुला है. एक्सपर्ट बताते हैं कि आने वाले साल 2026 में इसके शेयर मार्केट में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है.
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…
Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…
Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…