<
Categories: देश

Rehan Aviva Baig Engagement: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा गर्लफ्रेंड अवीवा से जल्द करेंगे सगाई, कैसे परवान चढ़ा प्यार?

प्रियंका गांधी के बेटे रिहान वाड्रा अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से जल्द सगाई करने वाले हैं. लगभग 7 सालों से दोनों रिश्ते में थे. दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को सहमति दे दी है.

Rehan Aviva Baig Engagement: कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा के बेटे रेहान जल्द सगाई करने वाले हैं. वे फोटोग्राफर और कम्‍युनिकेशन प्रोफेशनल अवीवा बेग से सगाई कर रहे हैं. रेहान और अवीवा पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में हैं. अब दोनों ने इस रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला लिया है. कपल ने दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद सगाई करने का फैसला लिया है.

जानकारी के अनुसार,     रेहान वाड्रा ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया था. इस पर अवीवा ने हामी भर दी. पता चला है कि दोनों की सगाई राजस्थान में हो सकती है. वहीं दोनों के रिश्ते के बारे में पता लगने के बाद अवीवा बेग का सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला जा रहा है. इससे पता चला है कि रेहान और अवीवा दोनों का आर्ट से लगाव ही उनकी करीबी का कारण बना. हालांकि अब तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों की सगाई या शादी कब होने वाली है.

रेहान और अवीवा की कैसे हुई मुलाकात?

बता दें कि रेहान वाड्रा एक विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं. बचपन से ही उन्हें कैमरे से लगाव रहा. इसके कारण उनकी मां ने उन्हें फोटोग्राफी के लिए प्रोत्साहित किया. उनकी कई सोलो प्रदर्शनियां भी हो चुकी हैं. 2017 में हुई ‘Dark Perception’ उनकी कला वाइल्डलाइफ स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी पर केंद्रित है. वहीं अवीवा बेग एक टैलेंटेड फाइन आर्ट फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं. वे दिल्ली में जन्मी और पली-बढ़ीं. वे अपनी वेबसाइट avivabaig.com पर खुद को दिल्ली-बेस्ड फोटोग्राफर बताती हैं.   

वे ‘अटेलियर 11’ कंपनी की को-फाउंडर हैं. ये एक फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है. ये भारत भर के ब्रांड्स, एजेंसियों और क्लाइंट्स के साथ काम करती है. बीते 5 सालों में उन्होंने कई प्रमुख प्रदर्शनियां की हैं. इतना ही नहीं वे एक पूर्व नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं. 

ऐसे में रेहान और अवीवा दोनों की फोटोग्राफी में रुचि होने के कारण वे एक दूसरे के पास आए. इसके बाद सात सालों तक साथ रहे. परिवारों की नजदीकी ने इस रिश्ते को और भी मजबूत बनाया. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. 

स्कूल या कॉलेज में साथ था कपल?

वहीं लोगों के मन में इस बात का भी जिक्र है कि क्या दोनों एक ही स्कूल या कॉलेज में पढ़ते थे. हालांकि ये गलत है. दरअसल रेहान वाड्रा ने शुरुआती पढ़ाई गुरुग्राम के ‘द श्रीराम स्कूल’ से की थी. इसके बाद वे देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल दून चले गए. वे आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए. 

वहीं अवीवा बेग दिल्ली में पली-बढ़ी हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा से की. इसके बाद उन्होंने ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (JGU) से जर्नलिज्म और कम्युनिकेशन की डिग्री ली. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST