<
Categories: बिज़नेस

Budget 2026 Explainer: मोबाइल से दवा तक सस्ता, शराब और लग्जरी आइटम महंगे, बजट 2026 की बड़ी बातें

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 01 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश किया. जानिए इसमें क्या कुछ है खास और आम आदमियों के लिए क्या हुआ सस्ता और महंगा.

Budget 2026 Keypoints: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने 85 मिनट के बजट भाषण में देश के कई श्रेत्रों में बड़ा एलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस साल का बजट विकास, रोजगार और लंबे समय तक फायदा देने वाले सुधारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. बड़े-बड़े दावों को छोड़ अब चलिए जानते हैं कि आम आदमी की जिंदगी पर इस बजट का क्या प्रभाव पड़ेगा और कौन सी चीज हुई महंगी और सस्ती. सब कुछ जानिए इस खबर में. 

किसानों के लिए क्या है खास?

बजट 2026 में किसानों के लिए भी कुछ एलान हुए हैं. इसमें 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास शामिल है, जिससे मत्स्य पालन और ग्रामीण आय को बढ़ावा मिलेगा. पशुपालन और बागवानी फसलों को भी प्रोत्साहन दिया गया है, जिससे पारंपरिक खेती के अलावा बेहतर वेतन वाले रोजगार सृजित होंगे.

क्या हुआ सस्ता?

हर बार बजट जब पेश किया जाता है, तो आम आदमियों को इससे बहुत उम्मीदें होती हैं. वह यह जानना चाहता है कि रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग की जाने वाली चीजों का क्या हाल होगा. इसलिए हम बात कर रहे हैं कि बजट 2026 में क्या-क्या सस्ता हुआ है. इस लिस्ट में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स- इलेक्ट्रिक वाहन (EV), दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी चीजें (कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की दवाइयां को प्राथमिकता), सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी, लेदर और फुटवियर (जूते-चप्पल), बायोगैस, CNG और माइक्रोवेव जैसी चीजें शामिल हैं. 

क्या हुआ महंगा?

वहीं अगर महंगी चीजों की बात करें, तो इसमें शराब शामिल है. यानी कि अब पार्टी करने वालों की जेब ढीली होने वाली है. इसके अलावा कोयला, शेयर बाजार आदि में भी महंगाई देखने को मिलेगी.

महंगे ब्रांडों के शोकीनों की बढ़ी मुसीबत

अगर आपक महंगे आइटम्स पसंद हैं, तो आपका खर्च बढ़ने वाला है. यह इसलिए क्योंकि बहुत महंगे ब्रांड विदेशों से आते हैं और भारत ने इंपोर्ट शुल्क बढ़ा दिया है. इससे सभी सामान मंहगे होने वाले हैं. इस लिस्ट में परफ्यूम, जूते, घड़ियां आदि चीजें शामिल हैं. 

छोटे व्यवसायों को मिली राहत

भारत के सबसे छोटे व्यवसायों को और बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए कोषों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत कोष में 2,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि डाली जाएगी. इससे उन सूक्ष्म उद्यमों को सहायता मिलने की उम्मीद है जो ऋण गारंटी योजनाओं के बावजूद पूंजी की कमी से जूझ रहे हैं.

हाई-स्पीड ट्रेने चलेंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी घोषणा की कि भारत प्रमुख शहरों के बीच सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करेगाजो पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ यात्री प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए ‘विकास कनेक्टर’ के रूप में काम करेंगे. ये हाई-स्पीड कॉरिडोर मुंबई और पुणे, हैदराबाद और पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु, चेन्नई और बेंगलुरु, दिल्ली और वाराणसी, और वाराणसी और सिलीगुड़ी को जोड़ेंगे.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST