<
Categories: बिज़नेस

गोवा नाइट क्लब त्रासदी, 25 मौतों के बाद ‘लूथरा ब्रदर्स’ कैसे हुए देश से फरार? विवादित कारोबार का यहां जानें पूरा सच!

गोवा में नाइट क्लब में हुई त्रासदी (Night Club Tragedy) से पूरे देश में शोक की लहर है. इस घटना के बाद से लूथरा बंधु (Luthra Brothers) , गौरव लूथरा (Gaurav Luthra) और सौरभ लूथरा (Saurabh Luthra) देश छोड़कर फरार हो गए हैं.

Luthra Brother’s Net Worth:  गोवा में नाइट क्लब में हुई त्रासदी ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है. लूथरा बंधु, गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा, आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) और नाइट क्लब व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. नाइट क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ (Birch by Romeo Lane) में आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. 

लूथरा बंधुओं के व्यापारिक रिश्ते

जानकारी के मुताबिक, सौरभ लूथरा को ‘रोमियो लेन’, ‘बिर्च’, और ‘मामा’ज़ बुओई’ (Mama’s Buoi) जैसे क्लबों और रेस्टोरेंट का चेयरमैन बताया जाता है. कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबकि, लूथरा बंधुओं का कारोबार देश भर के 22 बड़े शहरों और चार अन्य देशों तक फैला हुआ है. दरअसल, सौरभ लूथरा एक गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर थे जिन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर हॉस्पिटैलिटी में अपना पहला कदम रखा था. 

गोवा अग्निकांड के बाद क्या हुआ खुलासा

गोवा अग्निकांड के बाद हुए खुलासे ने हर किसी को चौंकाकर रख दिया है. अग्निकांड के बाद यह खुलासा हुआ कि ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब अवैध तरीके से चलाया जा रहा था. इसके पास न तो किसी भी तरह का क्लब निर्माण की अनिवार्य अनुमति थी, न ही शराब बेचने के लिए आबकारी विभाग से लाइसेंस, और न ही अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC). इसके अलावा यहां तक कि पंचायत ने इसे ढहाए जाने का नोटिस भी जारी किया था, जिसे निदेशालय ने पूरी तरह से रोक दिया था. 

त्रासदी के बाद क्या है वर्तमान स्थिति

इस भीषण अग्निकांड में 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक जिनमें से चार दिल्ली के थे समेत कुल 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इतना ही नहीं, घटना के कुछ ही घंटों के बाद, क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा दिल्ली एयरपोर्ट से थाईलैंड के लिए फरार हो चुके थे. 

मामले में कहां तक पहुंची पुलिस की जांच

गोवा पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की, जिसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ  लुकआउट नोटिस (LOC) जारी किया, लेकिन उसे पहले ही दोनों आरोपी देश छोड़कर फरार हो चुके थे. तो वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अवैध निर्माण को ढहाने और सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन की अनुमति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सख्त से सख्त चेतावनी दी है. इतना ही नहीं, क्लब के मुख्य महाप्रबंधक समेत कुछ अन्य कर्मचारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. 

लूथरा बंधुओं की कितनी है कुल संपत्ति?

जानकारी के मुताबिक, गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की कुल संपत्ति और नेट वर्थ के संबंध में किसी भी तरह का सार्वजनिक डेटा फिलहाल उपलब्ध नहीं है.  उनकी प्रोफ़ाइल मुख्य रूप से हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय से उनके जुड़ाव और नाइट क्लब से जुड़े विवाद पर ही पूरी तरह से केंद्रित है. 

Darshna Deep

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST