सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) न सिर्फ सुरक्षित निवेश (Safe Investment) प्रदान करती है, बल्कि इसमें मिलने वाला चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest ) आपकी छोटी सी बचत को एक बड़े फंड में पूरी तरह से बदल देता है.
Start investing in SSY in your daughter's name
Start investing in SSY in your daughter’s name: बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए अब आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. दरअसल, सुकन्या समृद्धि योजना यानी (SSY) भारत सरकार की सबसे भरोसेमंद और लाभकारी बचत योजनाओं में से एक मानी जाती है. जहां, वर्तमान में, यह योजना 8.2 प्रतिशत की आकर्षक वार्षिक ब्याज दर प्रदान कर रही है. इसके साथ ही अगर आप सही समय पर और सही तरीके से निवेश शुरू करते हैं, तो आपकी बेटी के 21 साल का होने पर आप 70 लाख से ज्यादा का फंड आसानी से तैयार कर सकते हैं.
70 लाख रुपय का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले अनुशासित निवेश की आवश्यकता होगी. अगर आप हर महीने लगभग 12 हजार 500 रुपये यानी साल का 1.5 लाख रुपये, जो SSY की अधिकतम सीमा है जमा करते हैं, तो आपको यह राशि लगातार 15 सालों तक जमा करनी होगी. इसके अलावा खाता खोलने की तारीख से 21 साल बाद मैच्योर माना जाता है. आखिरी 6 साल आपको कोई पैसा जमा नहीं करना पड़ता, लेकिन उस पर ब्याज मिलता रहता है.
जब आप 15 साल तक सालाना 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपकी कुल निवेशित राशि ₹22,500,000 होती है. तो इस हिसाब से 8.2 प्रतिशत की चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) दर के साथ, 21 साल पूरे होने पर मिलने वाली अनुमानित कुल राशि लगभग 71 लाख के आसपास हो जाएगी.
बात करे विशेषताओं के बारे में तो, आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत निवेश की गई राशि पर 1.5 लाख तक की छूट मिलती है. इसके अलावा, मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी राशि और ब्याज भी पूरी तरह से टैक्स-फ्री (Tax-Free) होता है. आप सिर्फ और सिर्फ 250 रुपये से खाता शुरू कर सकते हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ यह एक सरकारी योजना है, इसलिए इसमें किसी भी तरह का जोखिम नहीं है. यह वर्तमान में बैंक एफडी (FD) और पीपीएफ (PPF) की तुलना में सबसे ज्यादा रिटर्न दे रही है.
अगर आपकी बेटी की उम्र अभी 10 साल से कम है, तो यह खाता खोलना सबसे बेहतर विकल्प है ताकि उसे उच्च शिक्षा या शादी के समय एक बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है.
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…