<
Categories: बिज़नेस

Silver Price Today: कितनी सस्ती हुई चांदी? जानें आपके शहर में क्या है दाम

Silver Price Today: देश में एक किलोग्राम चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है. बुलियन मार्केट में चांदी का दाम हफ्ते के पहले दिन 100 रुपये कम हुआ है.

Silver Price Today: देश में एक किलोग्राम चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई है. हफ्ते के पहले दिन बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत में 100 रपये की गिरावट आई. इस बीच एमसीएक्स एक्सचेंज पर तेजी का ट्रेंड देखा गया. 23 फरवरी को एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला. घरेलू फ्यूचर मार्केट एमसीएक्स पर चांदी ₹267,673 प्रति किलोग्राम पर खुली, जो पिछले बंद भाव से 5.82% ज्यादा है. इंटरनेशनल मार्केट COMEX पर स्पॉट चांदी $86.90 प्रति औंस पर पहुंच गई, जो 5.65% की बढ़त दिखाता है.

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 999 प्योरिटी वाली चांदी की कीमत 250314 रुपये प्रति किलोग्राम रही जो 2.26% ज्यादा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बढ़ते ग्लोबल टेंशन की वजह से इन्वेस्टर सुरक्षित इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की ओर रुख कर रहे हैं. US-ईरान न्यूक्लियर बातचीत और रूस-यूक्रेन बातचीत जैसे डेवलपमेंट का असर मार्केट पर पड़ रहा है. हालांकि, डॉलर के मजबूत होने का अभी ज़्यादा असर पड़ रहा है.

अमेरिका में मज़बूत एम्प्लॉयमेंट डेटा और स्थिर इकोनॉमिक ग्रोथ ने तुरंत इंटरेस्ट रेट में कटौती की संभावना कम कर दी है. इससे डॉलर को सपोर्ट मिला है. मजबूत डॉलर आमतौर पर सोने और चांदी पर दबाव डालता है.

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
मुंबई ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
कोलकाता ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
चेन्नई ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
पटना ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
लखनऊ ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
मेरठ ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
कानपुर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
अयोध्या ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
गाजियाबाद ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
नोएडा ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
गुरुग्राम ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
चंडीगढ़ ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
जयपुर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
लुधियाना ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
गुवाहाटी ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
इंदौर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
अहमदाबाद ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
वडोदरा ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
सूरत ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
नागपुर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
नासिक ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
पुणे ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
बैंगलोर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
भुवनेश्वर ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
कटक ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
रायपुर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
हैदराबाद ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
केरल ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000

मार्केट अब फेडरल रिजर्व की जनवरी मीटिंग के मिनट्स पर फोकस कर रहा है. इनसे इंटरेस्ट रेट की आगे की दिशा के बारे में सुराग मिलेंगे. इससे कीमती मेटल्स की अगली चाल तय होगी.

ऑगमोंट बुलियन की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी 70 डॉलर से 90 (Rs. 225,000 से 285,000) डॉलर की रेंज में रह सकती है. अगर 70 डॉलर का लेवल टूटता है, तो कीमत 64 डॉलर (लगभग Rs. 200,000) तक गिर सकती है. एक्सपर्ट्स गिरावट पर खरीदने और बढ़त पर प्रॉफिट बुक करने की स्ट्रैटेजी अपनाने की सलाह देते हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Bihar Crime: बड़े भाई की हत्या के बाद छोटे ने खुद पर क्यों चलवाई गोली? सीतामढ़ी का ये मामले कर देगा हैरान!

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी एक शख्स ने अपने बड़े भाई की हत्या का…

Last Updated: April 6, 2026 17:28:41 IST

96 Year Old Grandmother: जुनून हो तो उम्र मायने नहीं रखती, कार्त्यायनी अम्मा ने किया ऐसा कमाल, कहलाई पोस्टर दादी

96 year old grandmother: कहते हैं न कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है.…

Last Updated: April 6, 2026 17:29:16 IST

मोहब्बत के इंजेक्शन में इंफेक्शन का डोज! KISS करने से पहले सावधान, प्यार के साथ मुफ्त मिल सकती ये बीमारी

Kissing Health Risks: आमतौर पर किस करने को प्यार का संकेत माना जाता है. लेकिन,…

Last Updated: April 6, 2026 17:22:37 IST

IPL 2026: CSK की अजीबोगरीब रणनीति… 14 करोड़ी ऑलराउंडर से नहीं करवाई बॉलिंग, हर मैच में लाखों का घाटा!

Prashant Veer: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने IPL 2026 के लिए ऑलराउंडर प्रशांत वीर…

Last Updated: April 6, 2026 17:13:25 IST

संजू सैमसन या जसप्रीत बुमराह? किसे मिलेगा प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, एक और खिलाड़ी रेस में

आईसीसी ने मार्च महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन लिस्ट…

Last Updated: April 6, 2026 17:06:34 IST

आखिर कौन था वो? दिल्ली विधानसभा में ‘फिल्मी’ अंदाज में घुसी गाड़ी, स्पीकर की कार पर फेंकी स्याही

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! यूपी नंबर की बेकाबू कार बैरिकेड तोड़…

Last Updated: April 6, 2026 16:59:27 IST