<
Categories: बिज़नेस

Mumbai CNG Price Hike: महंगी हुई CNG, बढ़ गए PNG के भी दाम; सितंबर के पहले दिन लगा बड़ा झटका; जानें नई कीमत

Mumbai CNG Price Hike | Mumbai Mein Aaj CNG-PNG Ka Dam Kya Hai: नई कीमत के मुताबिक मुंबई और आसपास के इलाकों में अब CNG 88 रुपये प्रति किलो मिलेगी. वहीं, घरेलू PNG की कीमत में भी 1 रुपये प्रति SCM की बढ़ोतरी की गई है. MGL के मुताबिक, मिडिल ईस्ट संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत बढ़ी है.

Mumbai CNG Price Hike: मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच मुंबई में CNG और PNG के दाम बढ़ गए हैं. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में आज से CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई है. वहीं, पाइप्ड कुकिंग गैस यानी PNG भी 1 रुपये प्रति यूनिट महंगी हो गई है. नई कीमत के मुताबिक मुंबई और आसपास के इलाकों में अब CNG 88 रुपये प्रति किलो मिलेगी. वहीं, घरेलू PNG की कीमत में भी 1 रुपये प्रति SCM की बढ़ोतरी की गई है.नई दरें 31 अगस्त की आधी रात से यानी 1 सितंबर 2026 की सुबह से लागू हो गई हैं.

1 रुपये महंगी हुई PNG

वहीं, पाइप्ड कुकिंग गैस यानी PNG भी 1 रुपये प्रति यूनिट महंगी हो गई है. इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और MMR के अन्य इलाकों में CNG की कीमत 86 रुपये से बढ़कर 88 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं पाइप्ड गैस का दाम 52 रुपये से बढ़कर 53 रुपये प्रति यूनिट हो गया है.

इस बढ़ोतरी का असर MMR में रहने वाले 31 लाख से ज्यादा परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ सकता है. वहीं ऑटो, टैक्सी और बस जैसे सार्वजनिक परिवहन में CNG का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने के कारण रोजाना सफर करने वाले लोगों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है.

मुंबई रिक्शामेन यूनियन के नेता थम्पी कुरियन ने CNG की कीमत बढ़ाए जाने का विरोध करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि CNG महंगी होने से ऑटो और टैक्सी चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा. उन्होंने बताया कि पहले भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए किराये में 1 रुपये की वृद्धि के लिए संघर्ष किया गया था और अब जब 1 सितंबर से किराया बढ़ने वाला है, ऐसे समय में MGL ने गैस की कीमत बढ़ा दी है. उन्होंने इस बढ़ोतरी को अनुचित बताया.

MGL ने बताई कीमत बढ़ाने की वजह

MGL के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य पूर्व में जारी संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी इनपुट गैस की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है. इसी वजह से CNG की कीमतों में संशोधन किया गया है. अधिकारी के मुताबिक, इनपुट लागत बढ़ने के कारण पाइप्ड कुकिंग गैस की कीमत भी बढ़ाई गई है.

यह वित्त वर्ष शुरू होने के बाद CNG की कीमत में चौथी बढ़ोतरी है. इससे पहले मई में CNG के दाम में दो बार 2-2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि अप्रैल में 1 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई थी.

MMR में बढ़ी CNG वाहनों की संख्या

पिछले एक साल में मुंबई क्षेत्र में CNG वाहनों की संख्या करीब 2 लाख बढ़ी है, यानी इसमें लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. अब MMR में CNG वाहनों की कुल संख्या 12 लाख से ज्यादा हो गई है. इनमें करीब 4.7 लाख ऑटो-रिक्शा, 1.6 लाख से अधिक टैक्सियां और मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर, नवी मुंबई और रायगढ़ में चलने वाली 5 लाख से ज्यादा निजी कारें शामिल हैं.

सार्वजनिक परिवहन की बात करें तो MGL करीब 1,969 बसों को CNG उपलब्ध कराती है. इनमें BEST, TMT, MSRTC और NMMT की बसें शामिल हैं. इसके अलावा करीब 51,311 निजी बसें और टेंपो भी CNG पर चलते हैं. इससे साफ है कि मुंबई और आसपास के इलाकों की परिवहन व्यवस्था में CNG की बड़ी भूमिका है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा, अर्शदीप ने बरपाया कहर, भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया

India vs West Indies T20: इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने…

Last Updated: October 11, 2026 23:02:32 IST

Rampur murder case: रामपुर में वॉशिंग हब संचालक की दिनदहाड़े हत्या, कार सवार हमलावरों ने सीने में दागीं चार गोलियां

Rampur murder case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां…

Last Updated: October 11, 2026 22:53:51 IST

पहले कहासुनी, फिर थप्पड़ और धक्का…दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर विवाद के बाद शख्स की मौत

Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…

Last Updated: October 11, 2026 22:22:40 IST

लगा आज जिंदगी का आखिरी दिन है, इंडिगो फ्लाइट में आग लगने पर यात्री ने सुनाई आपबीती

Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान…

Last Updated: October 11, 2026 22:26:21 IST

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…

Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

दिवाली की खरीदारी में Gen Z का अलग अंदाज, सर्वे में सामने आया शॉपिंग का दिलचस्प ट्रेंड, शॉपिंग का ये है प्लान

Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…

Last Updated: October 11, 2026 20:56:10 IST