Badshah And Isha Rikhi Divorce: रैपर और सिंगर बादशाह ने शादी के करीब 5 महीने बाद ही अपने इस रिश्ते के खत्म करने का ऐलान कर दिया है. पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ उन्होंने तलाक की बात सोशल मीडिया पर कही है.
टूट गई रैपर बादशाह और ईशा रिखी की शादी
Badshah And Isha Rikhi Divorce: मशहूर रैपर और म्यूज़िक कंपोज़र बादशाह की पर्सनल लाइफ़ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बादशाह और उनकी दूसरी पत्नी, एक्ट्रेस-मॉडल ईशा रिखी, शादी के कुछ ही महीनों बाद अलग हो गए हैं. पिछले कई हफ़्तों से उनके रिश्ते में अनबन और तनाव की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब दोनों ने ऑफिशियली अपने अलग होने की बात कन्फर्म कर दी है. सोमवार को दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट में अपने तलाक़ की घोषणा की.
इंस्टाग्राम पर जारी एक स्टेटमेंट में, उन्होंने साफ़ किया कि यह फ़ैसला जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि आपसी सहमति और सम्मान के साथ लिया गया है. स्टेटमेंट में लिखा है, “ईशा रिखी और मैंने आपसी सहमति से अलग होने और ज़िंदगी में आगे बढ़ने का फ़ैसला किया है. यह फ़ैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है. हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मुश्किल समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. इस मामले पर यह हमारा एकमात्र और आख़िरी स्टेटमेंट होगा. हम दिल से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे रिश्ते के बारे में कोई मनगढ़ंत बातें या अंदाज़ा न लगाया जाए.”

ईशा के दर्दनाक पोस्ट से पहले ही इस बात का इशारा मिल गया था. हालांकि यह बयान आपसी सहमति से जारी किया गया लगता है, लेकिन उनके रिश्ते में दरार पहले ही आ चुकी थी. कुछ समय पहले, ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसने सभी को चौंका दिया था. पोस्ट में, ईशा ने लिखा, “कुछ लड़ाइयाँ ऐसी होती हैं जो कोई निशान नहीं छोड़तीं. लंबे समय तक, मैं चुप रही क्योंकि मुझे डर था. मुझे लगा कि मेरे पति के पास बहुत ज़्यादा असर, ताकत और साधन हैं, इसलिए चुप रहना सबसे सुरक्षित रास्ता था. लेकिन मेरी चुप्पी कभी सहमति नहीं थी; यह बस ज़िंदा रहने की एक कोशिश थी. आज, मैं डर के बजाय हिम्मत चुन रही हूँ. मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार नहीं हूँ, लेकिन मैं यह दिखावा करने के मूड में नहीं हूँ कि सब ठीक है.”
गौरतलब है कि बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते का सच इसी साल मार्च में सामने आया था, जब ईशा की माँ पूनम रिखी ने शादी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. इसके बाद बादशाह ने भी ईशा के साथ बिना चेहरा दिखाए एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि कायनात लोगों को एक साथ लाने का एक अनोखा तरीका ढूंढ लेती है. हालांकि, यह रिश्ता एक साल भी नहीं चला और सिर्फ पांच महीने में ही दोनों अलग हो गए.
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साल 2000 में दर्ज हत्या के मामले…
Dhirendra Shastri controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भगवान राम और श्रीकृष्ण…
Amitabh Bachchan security: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को धमकी भरा ईमेल मिलने…
Hyderabad theft case: हैदराबाद में बंद घरों में चोरी करने के आरोप में 25 वर्षीय…
Jhansi rat case: उत्तर प्रदेश के झांसी में जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर ज्वलनशील…
Shani ki sidhi chaal: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होने…