<
Categories: बिज़नेस

Silver Crash Alert: चांदी में 60% तक गिरावट का खतरा? विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Silver Crash Alert: चांदी की बढ़ती महंगाई और कम सप्लाई को देखते हुए अब उद्योग क्षेत्र ने इसका विकल्प निकालना शुरु कर दिया है. 40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है चांदी

Silver Crash Alert: जिस तरह पिछले दिनों से चांदी ने अपनी रफ्तार बढ़ाई है, उसे देख निवेशकों के दिल और दिमाग में कई तरह के आइडियाज आने लगे होंगे. इसकी कीमतो में हो रही लगातार बढ़ोतरी लोगों को ऐसा सोचने पर मजबूर कर दिया कि, चांदी की कीमत 3 लाख के पार भी जा सकती है. 

लेकिन चांदी के पिछले एक सप्ताह के प्रदर्शन ने लोगों या निवेशकों को डरा कर रख दिया है. इस बीच कई विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी में अभी और सुधार होना बाकी है.

कॉमेक्स पर सिल्वर 71.300 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ है. चांदी की डिमांड बढ़ने और सप्लाई में कमी आने के कारण पिछले साल यानी 2025 में कीमतों में लगभग 180% की तेजी दर्ज की गई है. इसी के साथ लोगों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं कि क्या यह तेजी आने वाले समय में जारी रहेगी? 

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्यों कि चांदी का इतिहास देखें तो आपको पता चलेगा कि साल 1980 में और साल 2011 में बड़ी तेजी आने के बाद बड़ी गिरावट भी दर्ज की गई थी. तो क्या ऐसा अब भी हो सकता है, बड़ी गिरावट के लिए हम तैयार रहें?

चांदी का विकल्प तांबा

चांदी का दाम इतना बढ़ गया और उसकी सप्लाई कम हो गई है, ऐसे में उद्योग जगह में चांदी की कमी पूरी नहीं हो पा रही है. इसकी वजह से उद्योग जगत अब चांदी का विकल्प तलाशने लगा है. कई उद्योग में अब चांदी के बदले तांबे को अपना भी लिया है. कई एक्पर्ट का कहना है कि फरवरी माह तक चांदी की कीमत $100 प्रति औंस तक पहुंच सकती है, लेकिन इसके बाद बड़ी गिरावट भी देखी जा सकती है.

सॉलिड स्टेट बैटरी में चांदी के बदले तांबे का इस्तेमाल

कई बड़ी कंपनियों के द्वारा अब चांदी के बदले तांबे का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस कड़ी में चीन, ऑस्ट्रेलिया, ताइवान और इजरायल की कंपनियां भी शामिल है जो सॉलिड स्टेट बैटरी में तांबे का प्रयोग कर रही हैं.

चांदी 40 डॉलर प्रति औंस

टेस्ला सीईओ एलन मस्क कहते है कि चांदी की तेजी कुछ समय के लिए और जारी रह सकती है. लेकिन उन्होंने आशंका जताई कि 100 डॉलर तक पहुंचने के बाद वित्त वर्ष 2027 के अंत तक चांदी की क़ीमतें 40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है, यानी 60 प्रतिशत की भारी गिरावट भी दर्ज की जा सकती है.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST