Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी. कुछ समय से मां ने बच्ची के शरीर पर संदिग्ध चोटों के निशान देखे थे. इसके बाद उसे बच्ची के साथ कुछ गलत होने का शक हुआ. सच्चाई का पता लगाने के लिए मां ने घर में टीवी के पीछे चुपके से सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया. इसके बाद मामले का खुलासा हुआ.
सौतेले पिता ने किया बेटी का रेप
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 10 साल की बच्ची के साथ उसके सौतेले पिता ने बार-बार रेप किया. जानकारी के मुताबिक आरोपी बच्ची को किसी को भी इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. इसी डर के कारण बच्ची लंबे समय तक चुप रही. हालांकि, मां की सतर्कता और घर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला नागपुर के पांचपावली पुलिस थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी. कुछ समय से मां ने बच्ची के शरीर पर संदिग्ध चोटों के निशान देखे थे. इसके बाद उसे बच्ची के साथ कुछ गलत होने का शक हुआ.
सच्चाई का पता लगाने के लिए मां ने घर में टीवी के पीछे चुपके से सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया. कैमरे की लाइव फुटेज अपने मोबाइल पर देखने के बजाय उसने अपनी एक सहेली के फोन पर देखने की व्यवस्था की.
बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में बच्ची के साथ यौन शोषण का खुलासा हुआ. फुटेज देखने के बाद मां को पूरे मामले की जानकारी मिली. उसने बिना देर किए पांचपावली पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर 44 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी बच्ची को किसी को भी इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. इसी वजह से बच्ची डर के कारण अपनी परेशानी किसी को नहीं बता पा रही थी. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…
Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…
Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…
Saharanpur News: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि रमशा और गुल्फशा नाम…
Pushkar Mela 2026: राजस्थान के पुष्कर मेले में गजब की धूम होने वाली है. यहां…
Bengaluru Crime: बेलगावी के पुलिस कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश जमुनी…