<
Categories: देश

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल ने भी दूध की कीमत बढ़ा दी है, जिसके कारण आम आदमी को महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है. आइए जानते हैं नई कीमतों के बारे में...

Amul Milk Price Hike: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को अब दूध के लिए भी अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है. नई कीमतें 12 नवंबर से लागू होंगी. अलग-अलग वैरायटी के दूध पर 2 से 6 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की जाएगी. इसका सीधा असर रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों के बजट पर पड़ेगा.

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल के प्रमुख फ्रेश पाउच दूध उत्पादों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है. कंपनी के मुताबिक, दूध की खरीद, उत्पादन और प्रोसेसिंग पर खर्च बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है.

कितना महंगा होगा दूध?

नई दरों के अनुसार, टोंड दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी. वहीं अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा. फुल क्रीम भैंस के दूध के लिए ग्राहकों को अब 6 रुपये प्रति लीटर ज्यादा देने होंगे.

नई रेट लिस्ट

  • बल्क वेंडिंग मशीन वाला टोंड दूध: 58 से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर
  • फुल क्रीम पैकेट दूध: 72 से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर
  • पैकेट वाला टोंड दूध: 60 से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर
  • फुल क्रीम भैंस का दूध: 80 से बढ़कर 86 रुपये प्रति लीटर

अमूल से पहले मदर डेयरी भी कीमतों में इजाफा कर चुकी है. कंपनी डबल टोंड दूध की कीमत 54 से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर करेगी. वहीं गाय के दूध का दाम 62 से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा.

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दूध के दाम?

डेयरी कंपनियों के मुताबिक, पिछले एक साल में पशुओं के हरे और सूखे चारे, पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ी है. कई इलाकों में कम और अनियमित बारिश ने भी दूध उत्पादन को प्रभावित किया है. इसके अलावा दूध की कमी के चलते मिल्क फैट की कीमतों में करीब 20 से 25 प्रतिशत तक उछाल आया है. वहीं अमूल का कहना है कि बढ़ी हुई लागत के बीच दूध उत्पादकों को बेहतर भुगतान करना जरूरी है. इसी वजह से दूध की खरीद दर में भी इजाफा किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने फैट के आधार पर खरीद दर बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है. इससे किसानों को दूध का बेहतर मूल्य मिल सकेगा और सप्लाई बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Maharashtra Crime: सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी के साथ बार-बार किया रेप, फिर मां ने चुपके से लगवाया सीसीटीवी कैमरा, फिर हुआ खुलासा

Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…

Last Updated: November 11, 2026 21:32:20 IST

Pushkar Mela 2026: कल से शुरू होगी ऊंटों और घोड़ों की रौनक, जानें कैसे पहुंचे ब्रह्मा नगरी और क्या-क्या होगा खास

Pushkar Mela 2026: राजस्थान के पुष्कर मेले में गजब की धूम होने वाली है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 20:54:16 IST

मां ने ड्राइवर से बनाया अवैध संबंध, बेटा करता रहा विरोध, फिर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर किया बड़ा कांड

Bengaluru Crime: बेलगावी के पुलिस कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश जमुनी…

Last Updated: November 11, 2026 20:40:08 IST