DDA Flats Scheme 2025 Last Date: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सस्ते फ्लैट की आवासीय स्कीम लॉन्च की है. इसमें 25 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी.
DDA Flats Scheme 2025
Dda Flats Scheme 2025: घर खरीदना सिर्फ एक जरूरत नहीं बल्कि हर किसी का सपना होता है. अपने घर में रहने का एहसास ही अलग होता है. अगर आप भी सरकारी कर्मचारी या रिटायर्ड कर्मचारी हैं तो यह खबर शुरू से अंत तक पढ़ें. देश की राजधानी दिल्ली में आपका भी घर खरीदने का सपना साकार हो सकता है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की एक आवासीय स्कीम लॉन्च होने वाली है. इसके जरिये सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी दिल्ली में घर खरीद सकेंगे. DDA कर्मयोगी आवास योजना की घोषणा हो चुकी है. इस योजना में सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स ही प्लैट हासिल कर पाएंगे.
अगर आप भी सरकारी कर्मचारी या फिर पेंशनर्स हैं तो तैयार हो जाइये, क्योंकि रजिस्ट्रेशन शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) से शुरू होने वाला है. इसमें यह ध्यान रखने वाली बात है कि आवंटन फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व के आधार पर किया जाएगा. इसका मतलब है कि इसमें बिल्कुल भी देर नहीं करें. जल्द से जल्द अप्लाई कर दें, जिसके बाद आप फ्लैट पाने के हकदार हो जाएंगे.
DDA के अधिकारियों के अनुसार, ये फ्लैट नरेला के पॉकेट-9 में हैं. इनकी संख्या 1,168 हैं. ये सभी रेडी-टू-मूव फ्लैट हैं. इन फ्लैट्स पर 25% छूट भी दी जाएगी. ये सभी फ्लैट UER-II और जीटी करनाल रोड के पास स्थित हैं. यहां पर प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन भी नजदीक है. ऐसे में आने वाले दिनों पर मेट्रो से आना और जाना भी संभव हो सकेगा.
DDA के अधिकारियों के अनुसार, फ्लैट की यह योजना 19 दिसंबर, 2025 को लॉन्च होगी. इसके साथ ही इसका रजिट्रेशन भी शुरू हो जाएगा. इन फ्लैट्स के पास पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा, कम्युनिटी सेंटर, पार्क और बेहतर सड़कें भी हैं. अच्छी बात यह है कि सभी फ्लैट फ्रीहोल्ड हैं. इनमें बड़े बालकनी स्पेस भी उपलब्ध हैं.
DDA के अनुसार, 1BHK फ्लैट की कीमत 34.03 लाख से शुरू होगी, जबकि 3BHK की कीमत 1.27 करोड़ तक होगी. 3BHK फ्लैट का प्लिंथ एरिया 163.76 से 183.36 वर्ग मीटर के बीच है. वहीं, बुकिंग अमाउंट 1BHK के लिए 50,000 रुपये है. इसके साथ ही 2BHK के लिए 4 लाख रुपये और 3BHK के लिए 10 लाख रुपये तय किया गया है. इसके अलॉटमेंट के समय यह रकम फ्लैट में समायोजित होगा.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…