हाल ही में सोशल मीडिया पर पायल गेमिंग की फेक इंटीमेट वीडियो वायरल हुई. इससे पहले स्वीट जन्नत की 19 मिनट 34 सेकेंड की वीडडियो वायरल हुई.
Payal Gaming and Sweet Zannat Video: इंडियन गेमिंग इन्फ्लुएंसर पायल धरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं. उन्हें पायल गेमिंग के नाम से भी जाना जाता है. हाल ही में उनका एक इंटीमेट वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद वे सुर्खियों में छा गईं. इस वीडियो का टाइटल ‘पायल गेमिंग दुबई MMS’ है. इसके ऑनलाइन वायरल होने की वजह से वे इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। लोगों ने इस प्राइवेट वीडियो को बड़े पैमाने पर शेयर किया है, और दावा किया है कि इसमें दिख रही लड़की पायल हैं. हालांकि पायल ने इस वीडियो को फेक बताया. बता दें कि पायल ही नहीं उनसे पहले स्वीट जन्नत को भी इसी तरह की मुश्किल का सामना करना पड़ा था.
बता दें कि हाल ही में पॉपुलर इंडियन यूट्यूबर और गेमिंग स्ट्रीमर, पायल धरे की एक इंटीमेट वीडियो वायरल हुई. इसके बाद पायल अचानक सुर्खियों में आ गईं. इस वीडियो को काफी शेयर किया गया. इस वीडियो में दावा किया गया कि जब वे दुबई गई थीं, ये वीडियो तब की है. ये विवाद तब सामने आया, जब पायल ने दुबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमी-फाइनल मैच के दौरान स्टैंड्स में वायरल लड़की के तौर पर ज़बरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी. उन्होंने हाल ही में MMS विवाद पर एक बयान जारी कर अपना पक्ष साफ किया कि ये वीडियो फेक है.
इतना ही नहीं कई न्यूज़ आउटलेट्स और डिजिटल एक्सपर्ट्स ने फैक्ट-चेक किया, जिसमें पाया गया कि ये वायरल वीडियो AI से बनाया गया डीपफेक हो सकता है. या फिर ये किसी अनजान व्यक्ति का पुराना क्लिप है, जिसे एडिट किया गया है. पाया गया कि ये वीडियो पायल का नहीं है. 17 दिसंबर, 2025 को पायल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए इस मामले पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही दिख रही व्यक्ति वो नहीं हैं। उन्होंने इस तरह के मनगढ़ंत कंटेंट की निंदा की. उन्होंने इसे ‘बहुत दुख पहुंचाने वाला’ और ‘अमानवीय’ बताया। साथ ही लोगों से अपील की कि इस तरह किसी की भी वीडियो न शेयर करें क्योंकि इसका असर असल जिंदगी और प्रोफेशनल दोनों पर पड़ता है.
पायल ने यह भी कहा कि वे अपनी छवि खराब करने के लिए टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सही कानूनी कदम उठाएंगी. वहीं इस मामले में एक्सपर्ट्स ने कहा कि कथित लीक हुए वीडियो का इस्तेमाल क्लिकबेट के तौर पर फिशिंग स्कैम चलाने या पायल गेमिंग और स्वीट ज़न्नत जैसे हाल के मामलों की तरह पब्लिक हस्तियों को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है.
वहीं पायल से पहले स्वीट जन्नत नाम से मशहूर इंफ्लुएंसर की 19 मिनट 34 सेकेंड की वीडियो वायरल हुई. उनकी ये प्राइवेट वीडियो टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई. इस वीडियो के कारण उन्हें बड़े पैमाने पर ऑनलाइन उत्पीड़न और ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. कुछ दिनों बाद 28 नवंबर 2025 को जन्नत ने एक वीडियो पोस्ट करके प्राइवेट वीडियो लीक में किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया और कुछ बातें बताईं. जन्नत ने अपने और वायरल वीडियो में दिख रही लड़की के बीच के कुछ शारीरिक अंतर भी बताए.
इस दौरान जन्नत ने ये भी बताया कि वीडियो में लड़की फर्राटेदार इंग्लिश बोल रही थी, जो ज़न्नत की काबिलियत से बाहर है क्योंकि जन्नत केवल 12वीं क्लास तक पढ़ाई की थी और जन्नत को अच्छी तरह से इंग्लिश बोलनी नहीं आती. वहीं बाद में फैक्ट्स चेक की रिपोर्ट्स में असली 19 मिनट के वीडियो में दिख रहे कपल की पहचान बंगाली यूट्यूबर सोफिक SK और दुष्टू सोनाली के तौर पर हुई.
पायल मध्य प्रदेश के जिला इंदौर के पास मौजूद छिंदवाड़ा की रहने वाली हैं. वो गेमिंग इंफ्लुएंसर हैं. वहीं स्वीट जन्नत मेघालय के महेंद्रगंज की रहने वाली हैं. दोनों ही लड़कियां सोशल मीडिया इफ्लुएंसर हैं और उनकी फेक वीडियो वायरल हुईं.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…