Nayara Energy Hikes Diesel Price Today:: ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के चलते पूरा मिडिल ईस्ट परेशान है. इस बीच न्यारा एनर्जी की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. इसके बाद देश के शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं.
पेट्रोल-डीजल के दाम
Diesel Price Hike Today: ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध को लेकर विश्व के ज्यादातर देश परेशान हैं. कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो चुका है. पाकिस्तान समेत कई देश ईंधन के संकट से जूझ रहे हैं. इस बीच देश की नामी और निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने बड़ा फैसला लेते हुए गुरुवार (26 मार्च, 2026) को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनी ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पेट्रोल के दाम में 5.30 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत में प्रति लीटर 3 रुपये का इजाफा किया गया है. इसके चलते ना केवल लोगों का आवागमन महंगा होगा, बल्कि इसके प्रभाव से अन्य चीजों के दामों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना बन गई है.
यहां पर बता दें कि न्यारा एनर्जी (Nayara Energy) के मुंबई समेत देश के विभिन्न शहरों में करीब 6,500 से ज्यादा पेट्रोल पंप (रिटेल आउटलेट) हैं. यहां यह जानना भी जरूरी है कि न्यारा एनर्जी देश में प्राइवेट सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी और रिटेल नेटवर्क कंपनी के रूप में दशकों से स्थापित है. कहा जा रहा है कि औद्योगिक डीजल की कीमतों में इजाफा होने से इंडस्ट्री पर लागत बढ़ेगा. न्यारा एनर्जी (Nayara Energy) द्वारा बढ़ाई गई कीमतों के बाद गुरुवार (26 मार्च, 2026) को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 100 रुपये के पार ही पहुंचा हुआ है.
हैदराबाद
पेट्रोल: 107.46 रुपये प्रति लीटर
डीजल : 95.70 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल: 105.41 रुपये
डीजल : 92.02 रुपये
मुंबई
पेट्रोल: 103.54 रुपये
डीजल: 90.03 रुपये
बेंगलुरु
पेट्रोल: 102.92 रुपये
डीजल: 90.99 रुपये
नोएडा
पेट्रोल: 95.16 रुपये
डीजल: 88.31 रुपये
भुवनेश्वर
पेट्रोल: 101.19 रुपये
डीजल: 92.77 रुपये
गुरुग्राम
पेट्रोल: 95.57 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 88.03 रुपये प्रति लीटर
ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध को करीब 1 महीना बीतने को है. तेल की कीमतों ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है. पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत एशिया के ज्यादातर देशों में तेज संकट का असर साफ-साफ नजर आ रहा है. पाकिस्तान की बात करें तो ईंधन की कमी की खबरों के बीच कराची और इस्लामाबाद और बांग्लादेश समेत कई शहरों में लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं. इन देशों में एलपीजी का संकट भी गहरा गया है. इन देशों में गैस के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. तेहरान (ईरान) ने फिलहाल स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से भारत, पाकिस्तान और अन्य तीन देशों को गुजरने की अनुमति दी है. इससे थोड़ा राहत मिलने के आसार नजर आने लगे हैं.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…