<
Categories: बिज़नेस

Dussehra bank holiday: दशहरा पर 3 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, छुट्टी से पहले निपटा लें जरूरी काम

Dussehra bank holiday: अक्टूबर में दशहरा के कारण 19 से 21 अक्टूबर तक कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. 24-25 को वीकेंड छुट्टी है. ग्राहक जरूरी काम पहले निपटा लें, डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी.

Dussehra bank holiday: त्योहारी सीजन के चलते अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में बैंकों में लगातार छुट्टियां रहने वाली हैं. अगर आपको बैंक शाखा से जुड़ा कोई जरूरी काम है जैसे डिमांड ड्राफ्ट, लॉकर, KYC अपडेट या कैश जमा-निकासी, तो इसे पहले ही निपटा लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2026 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है.

दशहरा पर कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

RBI के कैलेंडर के मुताबिक, दशहरा के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

  • 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार): अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में महाष्टमी/महानवमी/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद.
  • 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार): विजयादशमी के कारण गंगटोक और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार): अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में विजयादशमी/दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद.
  • 22 और 23 अक्टूबर: गंगटोक में दुर्गा पूजा (दसाईं) के कारण बैंक बंद रहेंगे.

अक्टूबर की अन्य बैंक छुट्टियां

  • 24 अक्टूबर: चौथा शनिवार
  • 25 अक्टूबर: रविवार
  • 26 अक्टूबर: अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में लक्ष्मी पूजा / एक्सेशन डे / वाल्मीकि जयंती के कारण बैंक बंद
  • 29 अक्टूबर: शिमला में करवा चौथ के कारण बैंक बंद
  • 31 अक्टूबर: अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर बैंक बंद.

ये भी पढ़ें: 

छुट्टी के दिन कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी?

बैंक शाखाएं बंद होने पर भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी. ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, UPI, ATM से लेनदेन कर सकते हैं. फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. हालांकि, चेक क्लीयरेंस और ब्रांच से जुड़े कामों में देरी हो सकती है. इसलिए RBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि ब्रांच वाले काम छुट्टियों से पहले ही पूरे कर लें.

ये भी पढ़ें: 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Dussehra kab hai: दशहरा 20 या 21 अक्टूबर को, कब होगा रावण दहन? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Dussehra kab hai: दशहरा 2026 में देश के अधिकतर हिस्सों में 20 अक्टूबर, मंगलवार को…

Last Updated: October 19, 2026 16:55:15 IST

Elon Musk का बड़ा ऐलान,अमेरिका के हर बच्चे को देंगे SpaceX का एक शेयर; मची हलचल

Elon Musk: SpaceX की शुरुआत 2002 में हुई थी. यह कंपनी रॉकेट बनाने, स्पेस में…

Last Updated: October 19, 2026 16:51:07 IST

Tiger Shroff: कौन हैं फिरदौस बलूच? 8 साल से टाइगर के साथ हैं साए की तरह, अब एक्टर ने इलाज को लेकर उठाया बड़ा कदम

Tiger Shroff: फिरदौस पिछले आठ सालों से श्रॉफ परिवार, और खासकर टाइगर श्रॉफ के साथ…

Last Updated: October 19, 2026 16:42:14 IST

‘अप्सरा’ बनकर टीवी पर लौटीं अविका गौर, शाही लुक और जादुई कहानी में दिखेगा नया अंदाज

Avika Gaur Serial: बालिका वधू की आनंदी से घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका गौर…

Last Updated: October 19, 2026 16:32:32 IST