<
Categories: मनोरंजन

महानवमी पर वरुण धवन ने घर में किया कन्या पूजन, बच्चियों के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर

Varun Dhavan: नवरात्रि के आखिरी दिन कन्याओं को भोजन कराया जाता है. वरुण धवन ने भी आज कन्याओं को भोजन कराया. इसकी एक फोटो उन्होंने सेशल मीडिया पर शेयर की है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है.

Varun Dhavan: नवरात्रि का त्योहार देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. महानवमी के मौके पर मंदिरों से लेकर घरों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना हो रही है. इस दिन कन्या पूजन की भी खास परंपरा है, जिसमें छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता है. बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने भी इस परंपरा को निभाते हुए अपने घर पर कन्या पूजन किया. इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसे देखकर उनके फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.

बच्चियों के साथ नजर आए वरुण धवन

वरुण धवन ने महानवमी के अवसर पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की. इसमें वह कई छोटी बच्चियों के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में एक बच्ची उन्हें पीछे से गले लगाती दिखाई दे रही है. अभिनेता के साथ बच्चियों की यह प्यारी सी तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है. वरुण ने इस खास मौके पर सभी को नवरात्रि की बधाई भी दी. तस्वीर में उनके हाथ में एक कागज दिखाई दे रहा है, जिस पर अंग्रेजी में हैप्पी नवरात्रि लिखा है.

क्या है कन्या पूजन की परंपरा?

नवरात्रि के दौरान अष्टमी और नवमी के दिन कई परिवारों में कन्या पूजन किया जाता है. इस रस्म में छोटी बच्चियों को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनका सम्मान किया जाता है. उनके पैर धोए जाते हैं, तिलक लगाया जाता है और भोजन कराने के बाद उपहार भी दिए जाते हैं. वरुण धवन ने भी महानवमी पर इस परंपरा में हिस्सा लिया.

एक्टिंग से पहले पर्दे के पीछे किया काम

वरुण धवन मशहूर फिल्म निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था. साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद बदलापुर, सुई धागा, दिलवाले, एबीसीडी 2 और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. अब जल्द ही वे यशराज फिल्म्स की एक अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म में नजर आएंगे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Pragyan Ojha Chief Selector: BCCI का बड़ा फैसला, प्रज्ञान ओझा बने चीफ सेलेक्टर, रमेश पोवार की भी चयन समिति में एंट्री

BCCI New Chief Selector 2026: बीसीसीआई ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में…

Last Updated: October 19, 2026 17:12:48 IST

Dussehra 2026: दशहरे पर दिख जाए ये पक्षी तो खुल सकती है किस्मत! जानें भगवान राम से क्या है इसका संबंध

Dussehra 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लंका पर हमला करने और रावण को मारने से…

Last Updated: October 19, 2026 17:09:24 IST

Dussehra kab hai: दशहरा 20 या 21 अक्टूबर को, कब होगा रावण दहन? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Dussehra kab hai: दशहरा 2026 में देश के अधिकतर हिस्सों में 20 अक्टूबर, मंगलवार को…

Last Updated: October 19, 2026 16:55:15 IST

Elon Musk का बड़ा ऐलान,अमेरिका के हर बच्चे को देंगे SpaceX का एक शेयर; मची हलचल

Elon Musk: SpaceX की शुरुआत 2002 में हुई थी. यह कंपनी रॉकेट बनाने, स्पेस में…

Last Updated: October 19, 2026 16:51:07 IST

Tiger Shroff: कौन हैं फिरदौस बलूच? 8 साल से टाइगर के साथ हैं साए की तरह, अब एक्टर ने इलाज को लेकर उठाया बड़ा कदम

Tiger Shroff: फिरदौस पिछले आठ सालों से श्रॉफ परिवार, और खासकर टाइगर श्रॉफ के साथ…

Last Updated: October 19, 2026 16:42:14 IST