<
Categories: बिज़नेस

FD vs RD: एफडी और आरडी में निवेश को लेकर हैं कंफ्यूज तो पढ़ें यह न्यूज

FD vs RD: जब भी बात इंवेस्टमेंट की आती है तो लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रेकरिंग डिपॉजिट (RD) का पैसा आखिर कहां इंवेस्ट किया जाए कि भविष्य अच्छा हो. पढ़ें यह स्टोरी.

FD vs RD: जब भी बात इंवेस्टमेंट की आती है तो लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रेकरिंग डिपॉजिट (RD) का पैसा आखिर कहां इंवेस्ट किया जाए कि भविष्य अच्छा हो. बता दें कि दोनों विकल्प निवेश के तौर पर बेहतरीन और सुरक्षित माने जाते हैं. इनमें गारंटीड रिटर्न मिलता ही है. लेकिन, इनके बीच कई तरह का डिफरेंस है, जो विभिन्न फाइनेंशियल टारगेट के लिए बढ़िया माना जाता है.

रेकरिंग डिपॉजिट (RD)

RD या रिकरिंग डिपॉज़िट एक ऐसा इन्वेस्टमेंट है जिसमें आप शुरुआत में एक साथ बड़ी रकम जमा नहीं करते हैं. इसके बजाय आप चुने हुए समय के लिए हर महीने एक छोटी फिक्स्ड रकम जमा करते हैं. फिर बैंक आपके डिपॉज़िट पर आपको इंटरेस्ट (RD इंटरेस्ट रेट) देता है. अगर आप सैलरी वाले व्यक्ति हैं या आपके पास इन्वेस्ट करने के लिए ज़्यादा पैसे नहीं हैं, तो RD आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन है.

यह न सिर्फ़ आपके पैसे बढ़ाता है बल्कि आपको बचत की आदत बनाने में भी मदद करता है. मैच्योर होने पर आपको इंटरेस्ट के साथ सारे पैसे वापस मिल जाते हैं. RD को किसी भी मायने में एफडी से कम नहीं आंक सकते हैं. यह भी अति सुरक्षित निवेश में एक माना जाता है. एफडी में जहां एक ही बार पूरी रकम जमा करनी होती है. वहीं, आरडी में बार-बार पैसा जमा कर सकते हैं. एक अवधि निश्चित होती है जिसमें इसकी पूरी राशि जमा कर देनी होती है.

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)

जैसा कि नाम से पता चलता है, फिक्स्ड डिपॉज़िट या FD एक ऐसा इन्वेस्टमेंट है जहां आप एक तय समय के लिए एक साथ बड़ी रकम जमा करते हैं. यह समय 1 साल, 2 साल, 5 साल या 10 साल हो सकता है. इस दौरान बैंक इस पैसे को लॉक कर देता है और आपको एक फिक्स्ड FD इंटरेस्ट रेट देता है. आपका पैसा सुरक्षित रहता है और आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है. इसलिए यह देश में सबसे लोकप्रिय और सुरक्षित इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में से एक है. हालाँकि, अगर आप मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालना चाहते हैं, तो आपको पेनल्टी फीस देनी होगी.

निवेश से पहले पूछें ये प्रश्न

सबसे जरूरी है कि मेरा लक्ष्य क्या है? अगर आपका टारगेट बच्चों की उच्च शिक्षा या रिटायरमेंट को लेकर है तो इस मामले में म्यूचुअल फंड को अहमियत देनी चाहिए. लेकिन, अगर आपके यहां अगले साल बहन की शादी है तो इस कंडीशन में एफडी या आरडी को चुनना सही रहेगा. साथ ही यह सवाल भी होना चाहिए कि मेरी रिस्क लेने की क्षमता कितनी है? इन दोनों विकल्पों में रिटर्न स्थिर और गारंटीड वाला है. हालांकि, ब्याज दरें सीमित रहती हैं। वर्तमान में अनुमान के तौर पर FD और RD पर ब्याज दर लगभग 6-7% के बीच है. इसका मतलब है कि महंगाई दर यदि अधिक होती है तो असल रिटर्न में कमी हो सकती है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 6, 2026 12:41:11 IST

Sunanda Sharma: जब स्टेज पर आ धमका युवक, कैसा महसूस कर रहीं थीं सुनंदा शर्मा? खुद वीडियो शेयर कर हुईं भावुक

Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: April 6, 2026 12:31:40 IST

West Bengal: धर्म आया आड़े! जब किया शादी से इंकार, लड़के ने केरोसिन डाल लड़की को जलाया जिंदा

Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम…

Last Updated: April 6, 2026 12:33:44 IST

SDM UPPSC Story: ना बड़े शहर, ना महंगी कोचिंग, गांव में रहकर ज्योति बनीं SDM, टॉप 20 में बनाई जगह

SDM UPPSC Story: यूपीएसएससी में इस साल डिप्टी कलेक्टर के 37 पदों में से 21…

Last Updated: April 6, 2026 12:27:04 IST

ईडन गार्डन्स में रन से पहले बरसेंगे बादल! KKR-PBKS मैच से पहले IMD का अलर्ट, फैंस की बढ़ी टेंशन

KKR vs PBKS Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश…

Last Updated: April 6, 2026 12:20:00 IST

10 में से 6 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा? भ्रूण के लिए यह कितना घातक, लक्षण और बचाव भी समझें

Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…

Last Updated: April 6, 2026 11:52:44 IST