भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी तीसरी शादी की Rumors पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने मज़ाक में कहा कि शादी का कार्ड भी छप गया है.असल में वे उन लोगों को जवाब दे रहे थे जो उनकी Personal Life पर झूठी खबरें फैला रहे थे.
bollywood
Bhojpuri news :भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ कहे जाने वाले पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों के साथ अपनी निजी जिंदगी के लिए भी जाने जाते है. पिछले काफी समय से सोशल मीडिया और खबरों में यह बात चल रही थी कि अब पवन सिंह तीसरी बार शादी करने जा रहे है. खुद पवन सिंह ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है जिसने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है.
शादी की सच्चाई
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह से उनकी तीसरी शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया लहजे में जवाब दिया कि, ‘जी हां, बिल्कुल… शादी का कार्ड भी छप गया है और जल्द ही सबको पता भी चल जाएगा. हालांकि, उन्होंने यह बात पूरी तरह से मजाक में कही थी. पवन सिंह उन लोगों को जवाब दे रहे थे जो पिछले कई महीनों से उनकी शादी की झूठी खबरें फैला रहे है.
जिंदगी में उतार-चढ़ाव
पवन सिंह की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरी शादी कर ली थी. ज्योति सिंह के साथ भी उनका रिश्ता काफी विवादों में रहा था. दोनों के बीच तलाक की बात कोर्ट तक पहुंच गई थी. हालांकि, कुछ समय पहले दोनों को फिर साथ देखा गया था, जिससे सब को लगा कि अब उनके बीच सब ठीक हो गया है. लेकिन अब फिर से उनकी तीसरी शादी की अफवाहें उड़ने लगी है.
अफवाहों पर लगाम
पवन सिंह ने फिर से अब यह साफ किया है कि जब भी वह कहीं जाते है या किसी के साथ फोटो खिंचवाते है, तो लोग उसे उनकी शादी से जोड़ देते है. उन्होंने कहा कि लोग बिना सच जाने कुछ भी आपने मन से खबरें बनाने लगते है. ‘कार्ड छप गया है’ वाली बात उन्होंने उन लोगों को चुप कराने के लिए कही जो बिना मतलब की चर्चा करते है. उनका इशारा यह था कि अगर सच में ऐसा कुछ होगा, तो वह खुद अपने फैंस को बताएंगे.
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…