<
Categories: बिज़नेस

Gold Price: सोने के भाव में 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट! क्या यही है खरीदने का सही मौका? आइए जानते हैं 5 बड़ी वजह

Gold Price Crash: सोने के भाव में 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट! आखिर क्यों अचानक फीकी पड़ गई सोने की चमक? क्या चीन का फैसला है वजह? जानिए वो 5 बड़े कारण जो आपको हैरान कर देंगे.

5 Reasons for Gold Price Drop: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट पर साफ दिखने लगा है. ताज्जुब की बात यह है कि जिसे सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता था उस सोने की चमक भी आज फीकी पड़ गई है. पिछले चार दशकों में सोने की साप्ताहिक कीमतों में यह सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. ग्लोबल मार्केट में सोना 4,354 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है जबकि 13 मार्च को यह 5,200 डॉलर के स्तर पर था. आखिर क्यों गिर रहे हैं दाम? आइए जानते हैं इसके 5 मुख्य कारण

भारतीय बाजार (MCX) का हाल

भारतीय बाजार में भी सोमवार को सोना-चांदी बुरी तरह टूटे हैं. दोपहर 1:00 बजे के करीब MCX पर सोना करीब 13,601 रुपए  (9.41%) की गिरावट के साथ 1,30,891 रुपए  पर आ गया जबकि चांदी करीब 23,157 रुपए (10.21%) लुढ़क कर ₹2,03,615 पर पहुँच गई.

1. भारी मुनाफावसूली

पिछले कुछ महीनों में कीमतों में जो जबरदस्त उछाल आया था उसके बाद अब निवेशक अपना मुनाफा समेटने में लगे हैं. युद्ध की शुरुआत में लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से खूब सोना खरीदा था अब वही लोग इसे बेचकर पैसा निकाल रहे हैं.

2. अमेरिकी फेडरल रिजर्व का रुख

अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने संकेत दिए हैं कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं. जब ब्याज दरें ज्यादा होती हैं, तो लोग सोने के बजाय बॉन्ड्स में निवेश करना बेहतर समझते हैं क्योंकि वहां रिटर्न पक्का मिलता है.

3. डॉलर की मजबूती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना डॉलर में खरीदा-बेचा जाता है. डॉलर की मजबूती की वजह से सोने की डिमांड पर सीधा असर पड़ा है जिससे इसकी कीमतों में सुधार देखने को मिल रहा है.

4. चीन का बड़ा फैसला

चीन दुनिया में सोने के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है. वहां के सेंट्रल बैंक ने फिलहाल सोना खरीदना बंद कर दिया है जिसका असर पूरी दुनिया के बाजार पर पड़ा है.

5. बड़े निवेशकों की बिकवाली

बड़े संस्थागत निवेशक अब अपना पोर्टफोलियो बदल रहे हैं. वे सोने से पैसा निकालकर उन जगहों पर लगा रहे हैं जहाँ कम समय में ज्यादा मुनाफा मिल सके. साथ ही गोल्ड ETF से भी लगातार पैसा बाहर निकल रहा है.

जानकारों की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार का कहना है कि दुनिया भर में इस वक्त अनिश्चितता का माहौल है. इसका असर सिर्फ शेयर बाजार पर ही नहीं बल्कि सोना-चांदी जैसे सुरक्षित माने जाने वाले एसेट्स पर भी पड़ा है. उनका कहना है कि ऐसे समय में निवेशकों को पैनिक में आकर कोई फैसला नहीं लेना चाहिए बल्कि शांत रहना चाहिए.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

क्या है राहवीर योजना? घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने पर मिलेंगे 25000 रुपये, जानें गाइडलाइन

अब सरकार ने इसके लिए राहवीर योजना निकाली है, जिसके तहत सड़क हादसे में मदद…

Last Updated: March 23, 2026 18:25:28 IST

Samsung Galaxy A56 5G vs Realme Neo 8 किसमें मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स? कैमरा में कौन किससे आगे

दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट माने जाते हैं. दोनों में जरूरत के सभी…

Last Updated: March 23, 2026 18:21:20 IST

कभी 10 हजार रुपये के लिए नौकरी करता था धुरंधर का ये एक्टर, एक महिला ने बदल दी किस्मत

Dhurandhar The Revenge Actor: धुरंधर द रिवेंज के रिलीज होने के साथ ही फिल्म के…

Last Updated: March 23, 2026 18:07:03 IST

Iran War Update: ट्रंप ने मारी पलटी! कल तक बरसा रहे थे ‘बम’, आज ईरान से दोस्ती का हाथ? जानें क्या है असली गेम प्लान!

Donald Trump Truth Social Post: अमेरिका-ईरान युद्ध में बड़ा मोड़! ट्रंप की एक 'पलटी' ने…

Last Updated: March 23, 2026 17:49:47 IST

न्यूट्रिशनिस्ट नुपूर पाटिल ने बिना डाइट घटाया 30 किलो वजन, फैट लॉस के लिए अपनाएं ये आदतें

न्यूट्रिशनिस्ट नुपूर पाटिल ने अपना 30 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया. हाल ही में…

Last Updated: March 23, 2026 17:40:49 IST

Prayagraj Ammonia Gas Explodes: प्रयागराज में बड़ा हादसा, गैस टैंक के फटने से ढहा कोल्ड स्टोरेज, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा हो गया है. यहां गैस टैंक फटने से…

Last Updated: March 23, 2026 17:26:33 IST