<
Categories: मनोरंजन

कभी 10 हजार रुपये के लिए नौकरी करता था धुरंधर का ये एक्टर, एक महिला ने बदल दी किस्मत

Dhurandhar The Revenge Actor: धुरंधर द रिवेंज के रिलीज होने के साथ ही फिल्म के किरदार भी जमकर वायरल हो रहे हैं. इसी तरह रणवीर सिंह के करीबी दोस्त का किरदार निभाने वाले मुस्तफा अहमद भी चर्चा में हैं.

Dhurandhar The Revenge Actor: फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होने के पहले से ही चर्चा में बनी हुई है. अब रिलीज होने के बाद भी लगातार रिकॉर्ड्स सेट कर रही है. फिल्म बंपर कमाई करने के कारण चर्चा में बनी हुई है. इसके अलावा फिल्म के किरदार भी चर्चा में हैं. धुरंधर 2 के किरदारों में बहुत से ऐसे किरदार हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी है. इनमें ही एक एक्टर हैं दिल्ली के जनकपुरी के मुस्तफा अहमद. फिल्म में मुस्तफा अहमद ने रणवीर सिंह के बेहद करीबी और भरोसेमंद रिजवान की भूमिका निभाई है. उनके किरदार के साथ ही उनकी प्रेरणा भी चर्चा का विषय बनी हुई है. आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म से पहले मुस्तफा एक मशहूर फिटनेस ट्रेनर थे. उन्होंने बहुत से बॉलीवुड सेलिबब्रिटीज को फिटनेस ट्रेनिंग दी है.

बचपन में थी डिस्लेक्सिया

मुस्तफा अहमद मूल रूप से अफगान से आते हैं. बचपन में उन्हें डिस्लेक्सिया की दिक्कत थी, जिसके कारण उन्हें पढ़ने-लिखने में काफी दिक्कत होती थी. वे पढ़ाई में अच्छे नहीं थे, जिसके कारण उन्होंने स्कूल छोड़ दिया. हालांकि उनका शरीर काफी फुर्तीला था. वे खेल-कूद के साथ ही डांस में भी काफी अच्छे थे. साल 2001 में उन्होंने कॉल सेंटर में काम किया. वे सबसे युवा टीम लीडर बने और अच्छी कमाई करने लगे. 

कैसे बदली मुस्तफा की किस्मत?

उन्होंने जिम में ट्रेनिंग करते हुए एक महिला की मदद की थी. बाद में उस महिला ने उन्हें चिट्ठी लिखकर बताया कि जिम से उनकी जिंदगी में खुशियां वापस लौट आईं. इस चिट्ठी से मुस्तफा का मन बदला और उन्होंने फिटनेस इंडस्ट्री में काम करने के बारे में सोचा. इसके लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी. परिवार ने उनके इस निर्णय का विरोध किया. इतना ही नहीं, उनकी मां ने उनसे बात करना बंद कर दिया था.

10 हजार रुपये के लिए 400 घंटे काम करते थे एक्टर

आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली के जनकपुरी जिम में वे केवल 10 हजार रुपये महीना कमाते थे. वे सुबह 4 बजे उठकर जिम खोलते थे और वहां काम करते थे. इसके बाद उन्हें फिटनेस फर्स्ट में बेहतर मौका मिला. उन्होंने लगातार मेहनत की और वो एशिया के नंबर 1 ट्रेनर बन गए. वे महीने में 400 घंटे काम करते थे और रोजाना 14 सेशन लेते थे. 2015 में उनके पहले सेलिब्रिटी क्लाइंट ऋतिक रोशन बने. बाद में उन्होंने यामी गौतम  और विकी कौशल जैसे एक्टर्स को ट्रेन किया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST