<
Categories: Education

CSIR UGC NET Result 2025 Date: सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट csirnet.nta.ac.in पर जल्द, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

CSIR UGC NET Result 2025 Date: सीएसआईआर यूजीसी नेट का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक csirnet.nta.ac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

CSIR UGC NET Result 2025 Date: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CSIR NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट जारी कर सकती है. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, जहां उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स के ज़रिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

कब जारी हो सकता है CSIR NET रिजल्ट?

आधिकारिक सूत्रों और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CSIR NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह या फरवरी 2026 की शुरुआत में घोषित होने की संभावना है. रिजल्ट के साथ ही NTA फाइनल आंसर-की और सब्जेक्ट वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा.

2.12 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार

CSIR UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा देशभर के 225 शहरों में हुई, जिसमें करीब 2.12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया.
परीक्षा पांच साइंस स्ट्रीम्स के लिए आयोजित की गई थी:
केमिकल साइंसेज
अर्थ साइंसेज
लाइफ साइंसेज
मैथमेटिकल साइंसेज
फिजिकल साइंसेज

JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एलिजिबिलिटी तय करेगा रिजल्ट

CSIR NET परीक्षा का उद्देश्य देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करना है. रिजल्ट जारी होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि उम्मीदवार JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर या दोनों कैटेगरी के लिए क्वालिफाई हुए हैं या नहीं.

फाइनल आंसर-की और कट-ऑफ एक साथ होंगे जारी

NTA रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा. इसमें वे सभी बदलाव शामिल होंगे, जो प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद किए गए हैं. इसके अलावा JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए सब्जेक्ट और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे. मेरिट लिस्ट परीक्षा के नियमों के अनुसार नॉर्मलाइज़्ड मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी.

CSIR UGC NET December 2025 ऐसे करें चेक

CSIR UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें.
Joint CSIR-UGC NET December 2025 Scorecard लिंक चुनें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सेव करें.

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

CSIR NET स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के:
विषयवार अंक
पर्सेंटाइल स्कोर
क्वालिफिकेशन स्टेटस

जैसी सभी जरूरी जानकारियां दी होंगी, जिनका उपयोग आगे काउंसलिंग, भर्ती या शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST