Gold Price Alert: सोने को लेकर 2026 में CEO ने की बड़ी भविष्यवाणी. रिकॉर्ड तोड़ स्तर के उपर पहुंचेगा सोना. देखें निवेशकों के लिए क्या चेतावनी है.
सोने की कीमत
Gold Price Alert: सोने की कीमतों में आए दिन गिरावट और उछाल देखने को मिल रहा है. इसी बीच सोने के भाव को लेकर एक बड़ी चेतावनी सुनने को मिल रही है. सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी होने की संभावना का अनुमान लगाया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है भारत समेत दुनिया के सभी देशों में सोने का दाम 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा.
सोना-चांदी के भावों में उछाल-गिरावट के बीच एक फाइनेंस कंपनी के CEO ने बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है. मुथूट माइक्रोफिन के CEO ऐसा कह रहे हैं कि सोने की कीमत 5000 डॉलर प्रति आउंस तक जा सकता है. यह बात उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI के साथ एक इंटरव्यू में कही है.
CEO सदफ सईद के अनुसार सोने का इस्तेमाल लोग ग्लोबली किसी भी तरह की वोलैटिलिटी और अनिश्चितता से बचने के लिए करते हैं. चूंकि ग्लोबल मार्केट में वोलैटिलिटी जारी है, और आये दिन किसी न किसी तरह का नया डेवलपमेंट हो रहा है, इसलिए लोगों के लिए नेचुरल बचाव सोना ही है.
सदफ सईद के मुताबिक सभी अलग-अलग बैंको ने ऐसा अनुमान माना है कि लगातार ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच डिमांड के कारण सोना के दाम 5000 डॉलर प्रति आउंस तक जा सकता है. अगर इसकी बात हम रुपये में करेंगे तो यह लगभग 1,60,000 रुपये के करीब होगा.
एक्सपर्ट की राय माने तो सोना अब भी सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखा जाता है. यह भी तब जब वैश्विक बाजारों में अस्थिरता है, ब्याज दरों, मुद्रास्फीति और राजनीतिक तनाव का असर बरकरार है. 2026 में इसकी बढ़ती कीमतों को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं.
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…