<

IND vs NZ: सिर्फ 2 छक्के… रोहित शर्मा इतिहास रचने से 1 कदम दूर, अफरीदी-कैलिस को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे में रोहित शर्मा के पास शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. दो छक्के लगाते ही रोहित शर्मा इस मामले में नंबर 1 बन जाएंगे. साथ ही कुछ रन बनाते ही वह जैक कैलिस को भी पीछे छोड़ सकते हैं.

India vs New Zealand 2nd ODI: भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोहित के पास बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. यह मैच बुधवार, 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला वनडे वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया था, जहां रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत करते हुए 29 गेंदों में 26 रन बनाए.

इस दौरान उन्होंने तीन चौके और दो छक्के जड़े. भले ही उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं रही, लेकिन उन्होंने अपने आक्रामक अंदाज की झलक जरूर दिखाई. दूसरे वनडे में अगर रोहित शर्मा दो छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने 1996 से 2015 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ 38 वनडे मैचों में 50 छक्के लगाए थे.

जैक्स कैलिस को छोड़ सकते हैं पीछे

रोहित अब तक 32 वनडे मुकाबलों में 49 छक्के लगा चुके हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा के पास रन के मामले में भी एक बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका है. वह वनडे क्रिकेट में 38 रन बनाते ही साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जैक कैलिस को पीछे छोड़ देंगे और आठवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

सचिन के नाम सबसे ज्यादा रन

कैलिस ने 328 वनडे मैचों में 11,579 रन बनाए थे, जबकि रोहित ने अब तक 280 मैचों में 11,542 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. उनके बाद इस सूची में विराट कोहली, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने, इनजमाम-उल-हक और जैक कैलिस जैसे दिग्गज शामिल हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST