<
Categories: बिज़नेस

Gold Price Today 6 october 2026: आज सोना खरीदें या रुकें? 6 अक्टूबर के ताजा सोने के दाम ने बढ़ाई खरीदारों की चिंता

Gold Price Today 6 october 2026: आज सोने के भाव पर सबकी नजर है. शादी और निवेश के लिए खरीदारी से पहले 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा रेट और कीमत में बदलाव जानना जरूरी है.

Aaj Sone Ka Kya Bhav Kya Hai: आज सोने की कीमत पर हर किसी की नजर है. शादी-ब्याह और निवेश के लिए सोना खरीदने वाले लोग जानना चाहते हैं कि आज आपके शहर में Gold Rate कितना है और कल के मुकाबले इसमें क्या बदलाव आया है. बाजार में सोने के भाव लगातार बदलते रहते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले ताजा रेट देखना जरूरी है. आइए जानते हैं आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत, साथ ही आपके शहर में सोना कितना महंगा या सस्ता हुआ है.

आज सोने की कीमत

बुलियंस के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,49,450 प्रति 10 ग्राम है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,160.90 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में टैक्स समेत 99.9 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,49,800 प्रति 10 ग्राम है. वहीं, Goodreturns के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,49,330 प्रति 10 ग्राम रहा. सोने के अलग-अलग शहरों में दाम टैक्स, स्थानीय शुल्क और बाजार की स्थिति के कारण अलग हो सकते हैं. इसलिए अगर आप आज सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लें.

आपके शहर में सोने की कीमत (1ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
चेन्नई ₹14,917 ₹13,674 ₹11,234
मुंबई ₹14,917 ₹13,674 ₹11,188
दिल्ली ₹14,932 ₹13,689 ₹11,203
कोलकाता ₹14,917 ₹13,674 ₹11,188
बेंगलुरू ₹14,917 ₹13,674 ₹11,188
हैदराबाद ₹14,917 ₹13,674 ₹11,188
केरल ₹14,917 ₹13,674 ₹11,188
पुणे ₹14,917 ₹13,674 ₹11,188

ये भी पढ़ें:  Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

बीते कल कितना था सोने का दाम?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. बाजार में सोने की मांग कम रहने की वजह से भाव एक ही स्तर पर बने रहे. कारोबारियों के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत टैक्स समेत ₹1,49,800 प्रति 10 ग्राम रही. यानी पिछले भाव के मुकाबले इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में हल्की बढ़त देखने को मिली. हाजिर सोना बढ़कर 4,156.62 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. कुल मिलाकर, दिल्ली में घरेलू मांग कमजोर रहने के कारण सोने के दाम स्थिर रहे, जबकि विदेशों में सोने की कीमत में मामूली तेजी दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: Flight Ticket Price Hike: छठ-दीवाली पर फ्लाइट से घर जा रहे हैं? तो हो जाइए तैयार, अब लगेगा 10000 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Watch Video : 4 गाने बैन हुए तो क्या हुआ? दिलजीत ने इंदौर में मचा दिया तहलका, स्टेज पर बोले – ‘ये हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है’

Diljit Dosanjh Indore Concert: चार गानों पर प्रतिबंध के विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ ने…

Last Updated: November 16, 2026 12:01:12 IST

Jay Shah ICC Chairman: जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ चयन; जानें आगे क्या होगा फोकस

Jay Shah ICC Chairman: जय शाह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए ICC चेयरमैन चुना…

Last Updated: November 16, 2026 11:39:49 IST

Bengal Encounter: बंगाल में एनकाउंटर का सिलसिला तेज! 5 महीने में 5 आरोपी ढेर, तीन मामले दुष्कर्म और हत्या से जुड़े

Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल में पांच महीनों में पांच पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें पांच आरोपित…

Last Updated: November 16, 2026 11:25:41 IST

Caught on CCTV: पहले बेरहमी से पीटा फिर ट्रायल रूम में ले जाकर…,शोरूम हत्या का खौफनाक वीडियो आया सामने

Delhi Showroom Murder Case: पुलिस ने रविवार को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल…

Last Updated: November 16, 2026 10:59:01 IST

Haryana News: नूंह में आधी रात गोलियों की गूंज! पुलिस एनकाउंटर में दो गो-तस्करों की मौत, पिकअप में मिले 7 गोवंश

Haryana Police Encounter: हरियाणा के नूंह में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई.…

Last Updated: November 16, 2026 10:29:24 IST

Vande Bharat Break Failure: 463 KM तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत, लोको पायलट चिल्लाता रहा…किसी ने नहीं रोकी ट्रेन; फिर कैसे टला हादसा?

Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक…

Last Updated: November 16, 2026 09:42:25 IST