<
Categories: मनोरंजन

Rhiti Tiwari Viral Video: पहले बोले कानफोडू सिंगर, अब पुराना वीडियो देख लोग बोले- क्या गजब गाती है! ‘बिग बॉस’ से निकलते ही छा गईं रीति तिवारी

Rhiti Tiwari Viral Video | Manoj Tiwari Daughter: बिग बॉस 20 से रीति तिवारी बाहर हो गई हैं. शो में ट्रोलिंग झेलने के बाद उनके पुराने सिंगिंग वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस अब उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Rhiti Tiwari Viral Video: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बाहर हो गई हैं. मिड वीक एविक्शन के दौरान उनका सफर खत्म हुआ. बिग बॉस के घर में रहने के दौरान रीति को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. हालांकि, घर से बाहर निकलते ही उनके लिए सोशल मीडिया का माहौल पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है.

घर में खूब हुई थी रीति की ट्रोलिंग

 बिग बॉस के घर में रीति तिवारी को अक्सर अपना गाना ‘आय हाय’ गाते हुए देखा जाता था. उनका यह गाना घर के अंदर भी चर्चा का विषय बना रहा. कई बार घरवाले उनके बार-बार गाने से परेशान होते नजर आए. सोशल मीडिया पर भी रीति के गाने को लेकर खूब मजाक बनाया गया. कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना ढिंचैक पूजा से तक कर दी थी. वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें गाना कम करने की सलाह भी दी थी.

बाहर आते ही बदली लोगों की राय

रीति के शो से बाहर आते ही सोशल मीडिया पर उनके पुराने सिंगिंग वीडियो वायरल होने लगे हैं. इन वीडियो में उनकी गायकी देखकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. जिन लोगों ने बिग बॉस के दौरान उनकी आवाज और अंदाज पर सवाल उठाए थे, उनमें से कई अब उनकी प्रतिभा की बात कर रहे हैं.  एक यूजर ने रीति का पुराना वीडियो शेयर करते हुए कहा कि बिग बॉस के बाद पता चला कि रीति वास्तव में काफी अच्छा गा सकती हैं.

पुराने वीडियो ने फैंस को किया हैरान

रीति तिवारी का साल 2021 का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसमें उनके लुक और सिंगिंग स्टाइल को देखकर फैंस काफी हैरान हैं. लोगों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में रीति के अंदाज और लुक में काफी बदलाव आया है.

ये भी पढ़ें:  2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

लोगों के मन में उठा सवाल

रीति के पुराने वीडियो देखकर कई फैंस यह सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने बिग बॉस के घर में इसी तरह अपनी गायकी क्यों नहीं दिखाई. हालांकि, शो में उनका सफर खत्म हो चुका है, लेकिन बाहर आने के बाद रीति एक बार फिर अपनी सिंगिंग टैलेंट को लेकर चर्चा में हैं.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? पूजा की ये जरूरी चीजें अभी कर लें तैयार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…

Last Updated: October 26, 2026 14:26:30 IST

शाहनवाज हुसैन की बहू कौन हैं? जिनकी खूबसूरती देख दंग रह गए लोग; शादी में जुटे बड़े-बड़े दिग्गज

Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…

Last Updated: October 26, 2026 13:46:49 IST

Bettiah Viral Video: आधी रात पलंग के नीचे प्रेमिका के साथ…फिर वार्ड सदस्य की हुई ऐसी कुटाई; Video ने मचाया बवाल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…

Last Updated: October 26, 2026 13:23:58 IST

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST