Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Flight Ticket Price Hike: छठ-दीवाली पर फ्लाइट से घर जा रहे हैं? तो हो जाइए तैयार, अब लगेगा 10000 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज

Flight Ticket Price Hike: छठ-दीवाली पर फ्लाइट से घर जा रहे हैं? तो हो जाइए तैयार, अब लगेगा 10000 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज

Flight Ticket Price Hike: दिवाली-छठ से पहले इंडिगो ने यात्रियों को झटका दिया. ATF महंगा होने से फ्यूल सरचार्ज 350 रुपये तक बढ़ा, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकट महंगे हुए.

Written By:
Last Updated: October 5, 2026 16:02:56 IST

Mobile Ads 1x1

Flight Ticket Price Hike: दिवाली और छठ से पहले घर जाने वालों के लिए बुरी खबर है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने हवाई टिकट महंगे कर दिए हैं. कंपनी ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है, जिसके बाद अब आपको टिकट के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे. त्योहार के समय में ये बढ़ोतरी यात्रियों की जेब पर भारी पड़ेगी.

घरेलू उड़ानों पर कितना बढ़ा चार्ज?

इंडिगो ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज 100 से 350 रुपये तक बढ़ा दिया है. ये बढ़ोतरी दूरी के हिसाब से होगी. मतलब, जितनी लंबी दूरी, उतना ज्यादा चार्ज लगेगा. नई दरें 6 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं.

इंटरनेशनल फ्लाइट पर कितना असर पड़ेगा?

सिर्फ घरेलू ही नहीं, विदेश जाने वाली फ्लाइट्स पर भी असर पड़ेगा. इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज रूट और दूरी के हिसाब से तय होगा. ऐसे में विदेश घूमने या बिजनेस ट्रिप पर जाने वालों को भी अब ज्यादा किराया देना होगा.

हवाई सफर महंगा क्यों हुआ?

इंडिगो के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जंग की वजह से कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं. पिछले एक महीने में ही जेट फ्यूल 14% से ज्यादा महंगा हुआ है और 10 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है. एयरलाइन का सबसे बड़ा खर्च ही फ्यूल होता है, इसलिए दाम बढ़ाने पड़े.

ये भी पढ़ें:  Flipkart Big Billion Days 2026: आधे से कम हो जाएंगे इन चीजों के दाम, 9 अक्टूबर से शुरू होगी महासेल; आप भी कर लें अपनी लिस्ट तैयार

त्योहार पर घर जाना होगा मुश्किल

हर साल दिवाली और छठ पर लाखों लोग फ्लाइट से घर जाते हैं. ऐसे में टिकट महंगा होने से लोगों को परेशानी होगी. ट्रैवल एक्सपर्ट्स का कहना है कि मांग ज्यादा होने से आने वाले दिनों में टिकट के दाम और भी बढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price October 5: आज कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल? 5 अक्टूबर के नए रेट जारी, दिल्ली से मुंबई तक चेक करें कीमत

MORE NEWS