<
Categories: बिज़नेस

Gold-Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट, क्या है वजह? 24-22 और 18 कैरेट का जानें रेट

Sona-Chandi Bhav: सोने और चांदी की कीमत में गिरावट जारी है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,19,006 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,19,063 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है.

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. कुछ दिनों पहले तक जहां सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो थी, वहीं अब पिछले चार दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत मामूली रूप से 77 रुपये घटकर 1,58,674 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,58,751 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.

इसके अलावा अगर बात करें 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,416 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,45,345 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,19,006 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,19,063 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

चांदी का भाव क्या है?

दूसरी तरफ चांदी का दाम 667 रुपये कम होकर 2,60,056 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,60,723 रुपये प्रति किलो था. जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह इजरायल-ईरान युद्ध के चलते महंगाई बढ़ने से ब्याज दरों में कमी की संभावना कम हो जाना है, जो अभी तक कीमती घातुओं की रैली के पीछे सबसे बड़ी कारण था.

क्या बढ़ने वाली है महंगाई?

मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण महंगाई बढ़ने के आसार बनते दिख रहे हैं, जिसके कारण फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती को लेकर सर्तक हो सकता है. इसने कीमती धातुओं में तेजी की संभावना को सीमित कर दिया है.

जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में एमसीएक्स पर सोना 1,58,000 रुपये से लेकर 1,64,000 रुपये की रेंज में रह सकता है और वैश्विक घटनाक्रम ही सोने की चाल तय करेगा.

कॉमेक्स पर सोना 0.79 प्रतिशत कमजोर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. कॉमेक्स पर सोना 0.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,117 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84 डॉलर प्रति औंस पर था.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 10:11:28 IST

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST