<
Categories: बिज़नेस

1000 Sqft की जमीन पर कितने पैसे में बन जाएगा घर? यहां जान लें ईट, सीमेंट, टाइल्स समेत अन्य चीजों पर होने वाला खर्च

House Planning Tips: अगर आप चाहें तो स्मार्ट प्लानिंग से कम बजट में भी घर बना सकते हैं. निर्माण से पहले आपको मटेरियल और अन्य खर्चों के बारे में आंकड़ा निकालना होगा.

House Planning Tips: छोटो हो या बड़ा, अपना आशियाना बनाने का सपना हर किसी का होता है. लोग अपने जीवनभर की गाढ़ी कमाई एक घर बनाने या फ्लैट खरीदने में लगा देते हैं. कई बार उपभोक्ताओं को बड़ा धोखा भी मिलता है. फ्लैट खरीदने से इतर ज्यादातर लोग घर बनाने से पहले सामग्री (मटेरियल), लेबर, आर्किटेक्चरल डिज़ाइन, परमिट फीस और लोकेशन पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन कई चीजों छूट जाती हैं. जानकारों का कहना है कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन पर ध्यान फ्लैट खरीदने या फिर घर बनाने से पहले ध्यान दिया जाना चाहिए.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

वहीं, घर बनाने की लागत को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें बताया गया है कि 1000 स्क्वायर फीट का घर बनाने के लिए कितनी लागत आएगी? इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म X पर वत्सला सिंह नाम के ट्विटर हैंडल से जारी किया गया है.  इस वीडियो में कई उपयोगी बातें बताई गई हैं.

400 बैग सीमेंट का आएगा खर्च

इस वीडियो में विशेषज्ञ  का कहना है कि अगर आपको 1000 स्क्वायर फीट का मकान बनाना है तो एक नियम जान लो. उसके बाद मकान बनाने का पूरा खर्चा जान जाओगे. जब भी कोई शख्स मकान बनवाता है तो उसका एक थंब रूल होता है.  अगर कोई इसे पहले ही फॉलो कर ले तो खर्च का अंदाजा लग जाएगा. यह मानकर चलते हैं कि किसी को 1000 स्क्वायर फीट का घर बनवाना है.  ऐसे में 1000 को 0.4 से गुणा कर दें. इसका उत्तर आएगा  400 यानी 1000 स्क्वायर फीट का घर बनवाने के लिए 400 बैग सीमेंट लगेंगे.

8000 ईटें भी लगाई जाएंगी

इसके बाद 1000 स्क्वायर फीट को  0.608 से गुणा करें, इसका उत्तर मिलेगा 60.8, इसका मतबल 60.08 Aggregate लगेगा. ईट के लिए 1000 को 8 से गुणा करेंगे तो इसका उत्तर आएगा-8000. इसका मतलब 8000 ईटों का इस्तेमाल 1000 स्क्वायर फीट का घर बनवाने के लिए होगा. इसी तरह टाइल्स के लिए 1000 को 1.3 गुणा करना होगा, जिसका उत्तर आएगा- 1300. इसका मतलब 1300 टाइल्स का इस्तेमाल किया जाएगा.

18 लीटर पेंट की भी होगी जरूरत

इसके बाद पेंट के लिए आपको 1000 को 0.018 से गुणा करना होगा. इसका उत्तर मिलेगा-18 लीटर. यानी 1000 स्क्वायर फीट का घर बनाने में 18 लीटर पेंट लगेगा. इसके बाद आप अपने घर की लागत का अंदाजा पहले ही निकाल सकते हैं. इसके हिसाब से बजट भी तय कर सकते हैं. यहां पर यह ध्यान रखें कि एक ही फ्लोर का खर्च है.  यह खर्च प्रति वर्ग फुट के हिसाब से बदलता भी है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

रूस से भर-भर कर भारत लाई गई लाशें? यूक्रेन जंग में कितने हिंदुस्तानियों की मौत; हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…

Last Updated: April 8, 2026 16:03:06 IST

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST

‘धुरंधर 2’ की दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं की तारीफ? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

Deepika Padukone: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की सार्वजनिक रूप से तारीफ ना करने…

Last Updated: April 8, 2026 15:05:01 IST

गंगा घाट पर शराबी हरयाणवी महिला की बदतमीजी ने किया शर्मसार, मर्यादा भूलकर स्थानीय लोगों को सुनाई खरी-खोटी, देखें वीडियो!

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी के तट हरियाणा से आई एक महिला अपने पति…

Last Updated: April 8, 2026 15:03:04 IST