<
Categories: बिज़नेस

आपके पैन कार्ड से भी किसी और ने तो नहीं खोला है खाता? घर बैठे इन आसान स्टेप्स से लगाएं फर्जी बैंक अकाउंट का पता

इससे आपके साथ भी किसी तरह का बैंक अकाउंट से जुड़ा फ्रॉड होना संभव हो सकता है. हालांकि, आप घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में इसका पता लगा सकते हैं. चलिए जानते हैं.

PAN Card Fraud: आज के डिजिटल दौर में पैन कार्ड सिर्फ टैक्स भरने का माध्यम या कोई अन्य दस्तावेज के तौर पर ही नहीं देखा जाता है. बल्कि, पैन कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज माना जाता है, जिससे आपके बैंक अकाउंट और सभी फाइनेंशियल स्कीम्स लिंक रहती हैं. लेकिन, आजकल एक ऐसा स्कैम चल रहा है, जिसमें आप ही के पैन कार्ड पर किसी दूसरे ने अपना बैंक अकाउंट खुलवा रखा हो. अगर किसी ने आपके पैन का गलत इस्तेमाल कर लिया, तो आपके नाम पर फर्जी बैंक अकाउंट खुल जाएगा और आपको इसकी भनक भी नहीं लग पाएगी.

इससे आपके साथ भी किसी तरह का बैंक अकाउंट से जुड़ा फ्रॉड होना संभव हो सकता है. हालांकि, आप घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में इसका पता लगा सकते हैं. चलिए जानते हैं. 

1. इनकम टैक्स प्रोफाइल करें चेक

अगर आपके नाम पर कोई फर्जी बैंक अकाउंट चल रहा है इसका पता लगाना चाहते हैं तो सबसे आसान तरीका है कि इनकम टैक्स प्रोफाइल चेक कर लें. इसके लिए आपको Income Tax Portal पर लॉगिन करना होगा. अब आपको आपके पैन कार्ड से जुड़ी सभी तरह की डिटेल्स मिल जाएंगी. इससे यह भी पता चल जाएगा कि आपके नाम पर कौन सी फाइनेंशियल स्कीम्स एक्टिव हैं और कितने बैंक अकाउंट रजिस्टर्ड हैं. 

2. क्रेडिट या CIBIL रिपोर्ट से लगाएं पता

पैन कार्ड से जुड़े फर्जी बैंक अकाउंट के बारे में पता लगाने के लिए आपको अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करनी चाहिए. इसके लिए आप किसी एजेंसी का सहारा लेकर अपने लोन की जानकारी निकलवा सकते हैं. अगर आपके नाम पर किसी तरह का फर्जी अकाउंट होगा तो ऐसे में उसका पता आसानी से लग जाएगा और आप उसपर एक्शन ले सकते हैं. 

3. बैंक में लगाएं पता

अगर आपको लगता है कि आपके पैन कार्ड का कहीं पर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है तो ऐसे में आप अपनी बैंक में पता लगा सकते हैं. बैंक में आपको यह डिटेल दी जा सकती है. जानकारी सही निकलने पर आप साइबर क्राइम में शिकायत भी कर सकते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Maharashtra Crime: दोष दूर करने के बहाने कमरे में बुलाया, फिर 17 साल की लड़की के साथ… ऐसे हुआ खुलासा

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बाबा…

Last Updated: September 30, 2026 16:56:34 IST

Rabi MSP Hike 2027-28: किसानों के लिए बड़ा फैसला, रबी की 6 फसलों का MSP बढ़ा, गेहूं से कुसुम तक जानें नई कीमत

Rabi MSP Hike 2027-28: केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए गेहूं, जौ,…

Last Updated: September 30, 2026 16:44:52 IST

ना अंतिम संस्कार, ना विदाई… 4 साल तक पिता के शव को संभालती रही बेटी, क्यों था चमत्कार का इंतजार?

Mumbai News: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: September 30, 2026 16:23:56 IST

Asian Games Medal Tally 2026: एक ही दिन में आए 4 गोल्ड, भारत को अब तक मिले 58 पदक… देखें पूरी लिस्ट

Asian Games India Medal Winner list: एशियाई खेलों में 30 सितंबर का दिन भारत के…

Last Updated: September 30, 2026 16:23:35 IST

EPFO New Rule: EPFO ने बढ़ाई PF वेज सीलिंग, अब हर महीने कितनी सैलरी कम आएगी? जानें हिसाब

EPFO New Rule: EPFO ने अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000…

Last Updated: September 30, 2026 16:11:59 IST

Wamiqa Gabbi Viral Video: ‘आप चिल्लाकर…’ पैपराजी पर भड़कीं वामिका गब्बी, कैमरे में कैद हुआ पूरा वीडियो

Wamiqa Gabbi Viral Video: 'प्रहार' ट्रेलर लॉन्च के दौरान वामिका गब्बी पैपराज़ी के व्यवहार से…

Last Updated: September 30, 2026 15:50:40 IST