<
Categories: देश

Vande Bharat Sleeper: अब कुछ ही घंटों में पहुंचेंगे मुंबई, वंदे भारत की स्लिपर ट्रेन को मिली मंजूरी, जानें कितना होगा टिकट का दाम

Mumbai Bengaluru Vande Bharat Sleeper Route|Mumbai Bengaluru Vande Bharat Sleeper Price : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मुंबई से बेंगलुरु के लिए हरि झंडी मिल गई है. आइए जानते हैं रूट फीचर्स और सब कुछ-

Mumbai Bengaluru Vande Bharat Sleeper: इन दिनों भारत में अगर कोई ट्रेन चर्चे में है तो वो है वंदे भारत. ये एक ऐसी ट्रेन है जिससे आपका सफर बेहद आसान और आरामदायक हो जाता है. एक बार फिर ट्रेन ये यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी आई है कि भारतीय रेलवे ने मुंबई और बेंगलुरु के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मंजूरी दे दी है.  हावड़ा (पश्चिम बंगाल) और गुवाहाटी/कामाख्या (असम) के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने के बाद ये लक्जरी लंबी दूरी की यात्रा में एक और बड़ा कदम है.

इस ट्रेन की अनाउंसमेंट 5 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा की गई थी, लेकिन जब बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पी. सी. मोहन द्वारा ने ये डिलेट शेयर किया तो लोग ज्यादा जागरूक हुए.

कितने समय में पूरा होगा सफर?

जैसा की पहले मुंबई और बेंगलुरु के बीच ट्रेन से यात्रा करने में उद्यान एक्सप्रेस जैसी ट्रेने थी और ये ट्रेन सफर करने में कुल 21-23 घंटे लेती थी, लेकिन अब वंदे बारत स्लीपर ट्रेन आ गई तो ये कम समय लेगी क्योंकि ये तीज स्पीड से चलती है. वंदे भारत के जरिए आप 15-17 घंटे में पहुंच जाएंगे. हाल के अपडेट के अनुसार प्रीमियम ट्रेन की योजना कल्याण कर्नाटक क्षेत्र (कालाबुरागी) के माध्यम से बनाई गई है.

क्या-क्या होंगी ट्रेन में सुविधाएं? (Mumbai Bengaluru Vande Bharat Sleeper Feature)

ट्रेन में 16 मॉडर्न स्लीपर कोच फुली एयर कंडीशनंड मिलेंगे.
ट्रेन में 823 यात्रियों की क्षमता है.
ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी/घंटा तक है.
आसान सवारी के लिए उन्नत सस्पेंशन.
एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई स्लीपिंग बर्थ.

ट्रेन का रूट  (Mumbai Bengaluru Vande Bharat Sleeper Route)

मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बारे में रिपोर्टों से पता चला है कि ट्रेन मेन जंक्शनों से होकर गुजर सकती है जिसमें पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, रायचूर और गुंतकल शामिल है. ये भारत की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी. योजना में दो रेक के साथ दैनिक परिचालन शामिल है, प्रत्येक शहर से व्यवसायिक और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए एक. ट्रेन का टिकट प्राइस कितना है इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

साल 2026 तक बनेंगी 12 ट्रेन

मुंबई और बेंगलुरु के बीच नियमित रूप से यात्रा करने वालों के लिए ये ट्रेन गेम-चेंजर बन सकती है. ये समय बचाने वाला है, शहर से शहर कनेक्टिविटी, उड़ानों की तुलना में आरामदायक और प्रतिस्पर्धी मूल्य प्रदान करता है. इस साल की शुरुआत में रेल मंत्री ने कहा था कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का उत्पादन तेज कर दिया गया है. दिसंबर 2026 तक ऐसी 12 ट्रेनों की योजना बनाई गई है. उन्होंने कहा, ‘हर तरफ छह रेक वाली 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें 2026 के अंत तक शुरू की जाएंगी.’
 

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Meerut Blue Drum Murder Case: मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, अब सजा पर फैसला बाकी

Meerut Blue Drum Murder Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जिला अदालत ने…

Last Updated: September 30, 2026 17:20:22 IST

Auqib Nabi: टीम इंडिया के इस खास क्लब में जुड़ा एक और नाम, जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी ने रचा इतिहास!

Auqib Nabi Record: जम्मू-कश्मीर की वादियों से निकलकर भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने तक…

Last Updated: September 30, 2026 17:03:54 IST

Maharashtra Crime: दोष दूर करने के बहाने कमरे में बुलाया, फिर 17 साल की लड़की के साथ… ऐसे हुआ खुलासा

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बाबा…

Last Updated: September 30, 2026 16:56:34 IST

Rabi MSP Hike 2027-28: किसानों के लिए बड़ा फैसला, रबी की 6 फसलों का MSP बढ़ा, गेहूं से कुसुम तक जानें नई कीमत

Rabi MSP Hike 2027-28: केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए गेहूं, जौ,…

Last Updated: September 30, 2026 16:44:52 IST

ना अंतिम संस्कार, ना विदाई… 4 साल तक पिता के शव को संभालती रही बेटी, क्यों था चमत्कार का इंतजार?

Mumbai News: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: September 30, 2026 16:23:56 IST

Asian Games Medal Tally 2026: एक ही दिन में आए 4 गोल्ड, भारत को अब तक मिले 58 पदक… देखें पूरी लिस्ट

Asian Games India Medal Winner list: एशियाई खेलों में 30 सितंबर का दिन भारत के…

Last Updated: September 30, 2026 16:23:35 IST