यह न केवल आपको फाइनेंशियल सिक्योरिटी देता है, बल्कि टैक्स में भी रिबेट देता है. चलिए जानते हैं फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले कहां निवेश करने से टैक्स बचाया जा सकता है.
Best Investment Options: मार्च का महीना आते ही नौकरी करने वाले अधिकांश लोगों की चिंता बढ़ जाती है. दरअसल, उन्हें अपनी पूरे साल की कमाई का हिसाब देना होता है यानि टैक्स चुकाना होता है. फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले अक्सर लोग सोचते हैं कि किसी न किसी तरीके से टैक्स बचाया जा सके. ऐसे में अगर आप किसी सही जगह या सरकारी योजनाओं जैसे LIC, पोस्ट ऑफिस या PPF स्कीम्स आदि में निवेश करते हैं तो ऐसे में 80C, 80D के नियमों के तहत आपको टैक्स में राहत मिल सकती है.
यह न केवल आपको फाइनेंशियल सिक्योरिटी देता है, बल्कि टैक्स में भी रिबेट देता है. चलिए जानते हैं फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले कहां निवेश करने से टैक्स बचाया जा सकता है.
अगर आप फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले टैक्स बचाना चाहते हैं तो ऐसे में PPF में निवेश करना आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है. PPF स्कीम में आप 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का सालाना निवेश कर सकते हैं. हालांकि, यह स्कीम 15 सालों के लिए होती है बाद में मैच्योर हो जाने के बाद आप इसे 5 सालों के लिए एक्सटेंड भी करा सकते हैं. इसमें निवेश करने से 80C के तहत आपको टैक्स में छूट मिलती है,
अगर आपके घर में कोई 10 साल से कम उम्र की बच्ची है तो ऐसे में उसके नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में निवेश करके भी आप टैक्स बचा सकते हैं. इस स्कीम में आपको 8.2% का ब्याज मिलता है और 80C के तहत टैक्स में भी छूट मिलती है. समय अवधि पूरी हो जाने के बाद आपको यह पैसे ब्याज के साथ वह भी टैक्स फ्री मिल जाते हैं.
अगर आप फाइनेंशियल ईयर से पहले अपना टैक्स बचाना चाहते हैं तो LIC की कोई पॉलिसी ले सकते हैं. आप चाहें तो जीवन लाभ, जीवन आनंद, जीवन रक्षक, जीवन लक्ष्य आदि जैसी लॉन्ग टर्म पॉलिसी लेकर 80C के तहत टैक्स में रिबेट पा सकते हैं. एलआईसी में निवेश करने से न केवल टैक्स बचेगा बल्कि, आपका आने वाला भविष्य भी मजबूत और उज्जवल होगा.
Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…
Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…
Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट को तीन…
कल से आपकी जेब और जीवन दोनों का गणित बदलने वाला है! क्या आपको पता…
Bihar Matric Result Failure Case: पटना में मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा में फेल होने…
Viral video: हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया, जब महिला…