<
Categories: हेल्थ

Piles Cure: बवासीर में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, रॉकेट की स्पीड से बढ़ाती हैं बीमारी! सर्जरी तक की आती नौबत

Piles Cure tips: बवासीर दो तरह की होती है खूनी बवासीर और दूसरी बादी बवासीर. खूनी बवासीर में मस्से खूनी सुर्ख होते हैं और उनसे ब्लड आता है, जबकि बादी बवासीर में मस्से काले रंग के होते है और मस्सों में दर्द और सूजन की शिकायत होती है. बवासीर की बीमारी में डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. अगर खान-पान का ध्यान रखा जाए तो इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है. डाइट में कुछ फूड से परहेज करने पर इस बीमारी के लक्षणों को कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि पाइल्स के मरीज किन 5 चीजों से दूर रहें.

Piles Cure tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे रही है. पाइल्स या बवासीर ऐसी ही बीमारियों में से एक है. बवासीर दो तरह की होती है खूनी बवासीर और दूसरी बादी बवासीर. खूनी बवासीर में मस्से खूनी सुर्ख होते हैं और उनसे ब्लड आता है, जबकि बादी बवासीर में मस्से काले रंग के होते है और मस्सों में दर्द और सूजन की शिकायत होती है. आयुर्वेद में इसे ‘अर्श रोग’ कहा जाता है. यह गुदा या मलाशय की नसों में सूजन से होती है. ज्यादातर लोग शर्म के कारण इसे छुपाते हैं, जिससे समस्या बढ़ जाती है और कभी-कभी सर्जरी तक की नौबत आ जाती है. बवासीर की बीमारी में डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. अगर खान-पान का ध्यान रखा जाए तो इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है. डाइट में कुछ फूड से परहेज करने पर इस बीमारी के लक्षणों को कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि पाइल्स के मरीज किन 5 चीजों से दूर रहें.

बवासीर होने पर क्या परेशानियां होंगी?

बता दें कि, बवासीर या पाइल्स (piles) एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज के एनस के अंदर और बाहरी हिस्से में सूजन आ जाती है. इसके अलावा इसमें से कई बार खून निकलने के साथ ही दर्द भी होता है. बवासीर के साथ होने वाला दर्द, रक्तस्राव और तेज खुजली बेहद परेशान करती है. बवासीर की परेशानी की वजह से स्टूल पास करने के बाद भी पेट साफ नहीं रहता. 

बवासीर में किन चीजों को खाने से बचें?

मिर्च: बवासीर के मरीज डाइट में हरी और लाल मिर्च से परहेज करें. मिर्च का सेवन करने से बवासीर के जख्म जल्दी ठीक नही होती. खाने में हरी और लाल मिर्च का सेवन बंद करें.

फास्ट फूड: पाइल्स के मरीज फास्ट फूड का सेवन करने से परहेज करें. पाइल्स के मरीज राजमा और दूसरी दालें जैसे मसूर खाने से भी परहेज करें.

घी और तेल: जिन लोगों को पाइल्स की परेशानी है वो खाने में घी और तेल का सेवन कम करें. घी और तेल का सेवन मुश्किल बढ़ा सकता है.

डेयरी फूड्स: पाइल्स के मरीज डेरी उत्पाद जैसे दूध और पनीर से परहेज करें. डेयरी उत्पाद कब्ज और गैस की परेशानी बढ़ा सकते हैं. कब्ज की परेशानी पाइल्स के लक्षणों को बढ़ाती है.

नशीले पदार्थ: नशीले पदार्थ जैसे सुपारी, गुटखा, पान मसाला और सिगरेट पीने से भी बवासीर की समस्या बढ़ सकती है. इन सभी नशीले पदार्थों से दूर रहें बवासीर के लक्षण दूर होंगे.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ ऑटो चला रही महिला, चेहरे पर साफ झलक रही खुशी; Video देख आप भी हो जाएंगे इंप्रेश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…

Last Updated: May 31, 2026 14:48:31 IST

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST